Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का वादा : “उत्तराखंड को बनायेंगे पर्यटन का उत्कृष्ट डेस्टिनेशन”

सड़कों के निर्माण में भी आयेगी तेजी, पंचायतों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायगा : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2022, बुधवार, देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाऐं मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि पंचायती राज ‘त्रिस्तरीय पंचायत (ग्राम पंचायत, विकासखण्ड, जिला पंचायत) को सुदृढ़ बनाने हेतु मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जायगी। सड़कों के निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाई जायेगी। उत्तराखंड को पर्यटन का उत्कृष्ट डेस्टिनेशन बनाया जायेगा।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाऐं मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को अपने अधीनस्थ मंत्रालयों के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए में कार्य संस्कृति विकसित करने के साथ-साथ तेजी से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन की दृष्टि से उत्कृष्ट डेस्टिनेशन बनाने का प्रयास किया जाएगा। शाक्त, शैव, वैष्णव, गोलज्यू देवता, नाग देवता, नवग्रह सर्किट के अलावा अन्य सर्किटों का विस्तार किया जाएगा और कोरोनाकाल के दौरान सर्किट के निर्माण में आई धीमी रफ्तार में तेजी लाएगी जायेगी। चार धाम के साथ-साथ अन्य धार्मिक स्थलों को भी विकसित किया जायेगा।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कि सपनों को साकार करते हुए उनके विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक योजनायें पहुँचाने का काम किया जायेगा। सीमांत क्षेत्रों के गाँव में पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ाकर पलायन को रोकने का प्रयास किया जायेगा।

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि भारत गाँवों में बसता है इसलिए प्रदेश में पंचायती राज, त्रिस्तरीय पंचायत (ग्राम पंचायत, विकासखण्ड, जिला पंचायत) को सुदृढ़ बनाने हेतु मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जायगी। उन्होने कहा कि पंचायतों में अवर अभियन्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास, अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायगा। पंचायतों में डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की नियुक्तियाँ की जाएगी। पंचायतों में अच्छे आदर्श स्कूल, अस्पताल खोले जाएंगे, जिससे पलायन पर रोकथाम हो सके। पंचायत में आजीविका संवर्धन हेतु आवश्यक कदम उठाये जायेंगे, जिसमें कौशल एवं क्षमता विकास के प्रशिक्षण कराए जायेंगे। भौगोलिक क्षेत्रों के अनुसार पंचायतों में मूल-भूत आधारभूत ढाचा विकसित किया जाएगा। प्रदेश के सभी विकासखण्डों, ग्राम पंचायतों को पूर्णरूप से नेटवर्किंग सुविधा से परिपूर्ण किया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण एवं सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाई जाएगी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा किया जायेगा।

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ढोल सागर को “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में लाने का प्रयास किया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!