Breaking News :
>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान
ताज़ा खबरेंदेश

“राज्यसभा सदस्यों के पास बहुत अनुभव है, कभी-कभी अनुभव में ज्ञान से अधिक शक्ति होती” : प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2022, गुरुवार, नई दिल्ली। राज्यसभा से रिटायर हो रहे 72 सदस्यों को आज विदाई दी गई। इस मौके पर सेवानिवृत्त सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, उप सभापति हरिवंश और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ एक फोटो भी खिंचवाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा के 72 सेवानिवृत्त सदस्यों की विदाई पर राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे राज्यसभा सदस्यों के पास बहुत अनुभव है। कभी-कभी अनुभव में ज्ञान से अधिक शक्ति होती है। हम सेवानिवृत्त सदस्यों से कहेंगे फिर से लौटकर सदन में आएं। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ये आजादी का अमृत महोत्सव है। हमारे महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ दिया, अब देने की जिम्मेदारी हमारी है। अब आप खुले मन से एक बड़े मंच पर जाकर आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व को माध्यम बनाकर प्रेरित करने में योगदान कर सकते हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने इस संसद में लंबा समय बिताया है। इस सदन ने हमारे जीवन में बहुत योगदान दिया है। इस सदन के सदस्य के रूप में प्राप्त अनुभव को देश के चारों दिशाओं में ले जाना चाहिए।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज राज्यसभा के रिटायर हो रहे 72 सांसदों को अपने आवास पर भोज भी देंगे। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे 72 सदस्यों को रात्रि भोज पर बुलाया है। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य अपनी प्रतिभा का परिचय भी देंगे। इस मौके पर तृणमूल के सांसद शांतनु सेन गिटार बजाएंगे। जबकि पार्टी की दूसरी सांसद डोला सेन रविंद्र संगीत गाएंगी। वहीं, भाजपा की सांसद रूपा गांगुली और एनसीपी की सांसद वंदना चव्हाण हिंदी गानें गाएंगी। इस दौरान उपराष्ट्रपति सभी सांसदों को स्मृति चिह्न भी भेंट करेंगे।

विदित रहे कि राज्यसभा से 72 सांसद रिटायर हो रहे हैं। रिटायर होने वाले सदस्यों में कपिल सिब्बल, निर्मला सीतारमण, सुब्रमण्यम स्वामी, संजय राउत, पी चिदंबरम, पीयूष गोयल समेत कई नेता शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!