Breaking News :
>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है : विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास : डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
राजनैतिक-गतिविधियाँ

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने नव वर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने नव वर्ष सन 2020 ईसवी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नए वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि वर्ष 2020 सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति से परिपूर्ण हो। राज्यपाल नव वर्ष के मौके पर बुधवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के सरकार के प्रयासों को नए वर्ष में और गति मिलेगी। सरकार विभिन्न क्षेत्रों में नई जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये समस्याओं के निस्तारण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाएगी। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की।

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कामना की कि नववर्ष प्रदेश की 22 करोड़ जनता के लिए सुख समृद्धि दायक व मंगलकारी सिद्ध हो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को शुभकामना देते हुए कहा कि 2019 ऐतिहासिक फैसलों भरा रहा वहीं वर्ष 2020 प्रगति व सर्वागीण विकास का होगा। उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने वर्ष 2020 में आपसी सद्भाव व भाईचारा की भावना को बलवती बनाने पर बल दिया।

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने वर्ष 2020 में केंद्र व प्रदेश सरकारों से कुछ बेहतरी की उम्मीद न होते देख युवाओं व आम जन से भविष्य बेहतर बनाने को संकल्प व संघर्ष की अपील की। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में अन्याय और अहंकार पर अंकुश लगने की उम्मीद के साथ सामाजिक सद्भाव व सौहार्द बढ़ाने की मंगलकामना की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नव वर्ष पर लोगों को मुबारकबाद दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि नववर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाए और प्रदेश चहुंमुखी विकास की अग्रसर करने वाला सिद्ध हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!