Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
उत्तराखण्ड

नीट के लिए छह जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई थी। अब इच्छुक अभ्यर्थी छह जनवरी की रात 11:50 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से चूके छात्र भी बढ़ी हुई तारीख का लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन भरे गए फॉर्म में तब्दीली या सुधार की तिथि 15 से 31 जनवरी ही रहेगी।

एमबीबीएस और बीडीएस ही नहीं बल्कि आयुष-यूजी व वेटनरी कोर्स में भी दाखिला नीट के माध्यम से होता है। पहले एम्स और जिपमर में प्रवेश के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजित की जाती थी, लेकिन 2020 से यहां भी नीट के जरिये ही दाखिला होगा।

अचीवर्स क्लासेज के सीईओ मनु पंत के अनुसार आवेदन के लिए अभ्यर्थी कॉमन सर्विस सेंटर की भी मदद ले सकते हैं। कई जगह फॉर्म भरने में नेटवर्क आदि की समस्या रहती है। ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटर का विकल्प भी अभ्यर्थियों को दिया गया है। जहां वह न्यून शुल्क पर ऑनलाइन आवेदन व शुल्क भुगतान कर सकते हैं।

बताया कि नीट का फॉर्म भरते वक्त अभ्यर्थियों को वरीयता क्रम में चार शहरों का विकल्प भरना है। सही विकल्प न भरने पर एनटीए उत्तरदायी नहीं होगा। किसी सेंटर का न्यून विकल्प भरे जाने पर इस केंद्र को खत्म करने का एनटीए को अधिकार है। उत्तराखंड में परीक्षा देहरादून, हल्द्वानी व रुड़की में होगी।

जेईई व नीट की अभी नहीं होगी कोचिंग

मिशन फॉर एक्सीलेंस इन एक्जामिनेशन एवं ग्रूमिंग यंग माइंड कार्यक्रम शिक्षा विभाग ने स्थगित कर दिया। शिक्षा मंत्री के निर्देश पर अपर निदेशक एससीईआरटी अजय कुमार नौडियाल ने मंगलवार को इसके आदेश कर दिए। शीतकालीन अवकाश में कार्यक्रम संचालित किए जाने से शिक्षकों में भारी रोष था।

प्रदेशभर में शीतकालीन अवकाश के दौरान जेईई और नीट की कोचिंग छात्रों को दी जा रही है। इसके लिए हर ब्लॉक में 10 से 15 शिक्षकों की तैनाती की गई है। इन शिक्षकों को हर ब्लॉक में 50 छात्र- छात्राओं को नीट और जेईई की निश्शुल्क कोचिंग देनी है। इसपर राजकीय शिक्षक संघ ने आपत्ति जताई थी।

उनका कहना था कि एक ओर मैदानी जिलों में कोहरा पड़ने पर छुट्टी घोषित कर दी जाती है, लेकिन पहाड़ के जिलों में कड़ाके की ठंड के बावजूद शिक्षकों की तैनाती की गई। अत्यधिक ठंड के कारण अपेक्षित संख्या में बच्चे कोचिंग लेने भी नहीं पहुंच रहे। केवल शिक्षकों का अवकाश बाधित हुआ है। मामला शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे तक पहुंचा। उन्होंने कार्यक्रम स्थगित करने के निर्देश दिए थे। जिस पर मंगलवार को विभाग ने भी आदेश कर दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!