Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
खेल-जगतताज़ा खबरें

आइपीएल 2020 से पहले बड़ा झटका – दो भारतीय खिलाड़ियों पर लग सकता है बैन

आकाश ज्ञान वाटिका। १ जनवरी, २०२० (बुधवार)। नया साल शुरू हो चुका है। इसी बीच अगले आइपीएल के लिए रखी गई तारीख भी अब नजदीक आती जाएगी। वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी को एक नहीं बल्कि, दो बड़े झटके भारतीय खिलाड़ियों के रूप में लग सकते हैं। दरअसल, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने भारत के दो खिलाड़ियों पर उम्र धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

डीडीसीए की आम वार्षिक सभा यानी एजीएम में दिल्ली के दो खिलाड़ी नीतीश राणा और शिवम मावी को उम्र धोखाधड़ी करने का आरोपी बनाया है। ऐसे में कोलकाता की टीम यानी केकेआर के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है और ये खिलाड़ी आइपीएल 2020 से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, अभी मामला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास पहुंच गया है। अगर ये दोषी पाए जाते हैं तो इन दोनों खिलाड़ियों को 2-2 साल के लिए बैन किया जाएगा।

बीसीसीआइ नीतीश राणा को कर सकती है बैन

दिल्ली के बल्लेबाज नीतीश राणा और उत्तर प्रदेश टीम के गेंदबाज शिवम मावी पर बीसीसीआई सीनियर क्रिकेट से बैन लगा सकती है। गौरतलब है कि नीतीश राणा उन 22 खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन पर बीसीसीआई ने साल 2015 में इसी मामले में बैन किया था। इसके बाद से वे एज ग्रुप क्रिकेट के लिए बैन किए गए थे। अब 26 साल के हो चुके नीतीश राणा को लेकर माना जा रहा है कि बीसीसीआई इनको सीनियर क्रिकेट से भी प्रतिबंधित कर सकती है।

नीतीश राणा के खेल के भविष्य पर फैसला अभी पेंडिंग में है। वहीं, शिवम मावी साल 2018 में वर्ल्ड कप जीतने वाली अंडर 19 टीम का हिस्सा थे। कमलेश नागरकोटी के साथ मिलकर उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी की थी। अब 18 साल के मावी जिन्होंने 6 फर्स्ट क्लास मैच और 16 लिस्ट ए मैच खेल हैं उनका मामला बीसीसीआई को रेफर कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के मनजोत कालरा को डीडीसीए ने दो साल के लिए एज ग्रुप क्रिकेट से बैन कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!