Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
आर्थिक गतिविधियाँ

नए साल में क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में ये गलतियां बिल्कुल न करें

हाल के दिनों में शहरों में क्रेडिट कार्ड की डिमांड बढ़ी है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल लोग सामान्यतः पहले खरीदो बाद में चुकाओ की प्लानिंग के तहत करते हैं। क्रेडिट कार्ड से तुरंत भुगतान के अलावा यह अन्य लाभ जैसे कि रिवॉर्ड पॉइंट, डिस्काउंट, कैशबैक जैसी आदि सुविधाएं देते हैं। नए साल में आने के बाद हम इस खबर में कुछ सामान्य क्रेडिट कार्ड की गलतियां बता रहे हैं जिनसे आपको बचना होगा।

1. क्रेडिट कार्ड से नकदी निकालना: क्रेडिट कार्ड से नकदी निकालने से बचना चाहिए। बहुत जरूरी हो तब ही यह काम करें। क्रेडिट कार्ड से नकदी पर आपको ज्यादा ब्याज देना होगा। इसलिए, 2020 में क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके नकदी निकालने से बचें।

2. न्यूनतम देय राशि का भुगतान: क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को न्यूनतम शेष राशि देय की जिम्मेदारी से भी बचना चाहिए। कोशिश रहे कि पूरी राशि का भुगतान एक बार ही कर दिया जाए। आमतौर पर यह सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। जब क्रेडिट कार्डधारक अपनी पूरी बिल राशि को समय पर चुकाने में असमर्थ होते हैं, तो वे न्यूनतम देय राशि को चुकाना शुरू कर देते हैं। यह भी आपके वित्तीय स्थिति को बिगाड़ेगी। इसलिए, 2020 से, क्रेडिट कार्ड बिलों को पूरी तरह और समय पर चुकाने की कोशिश करें।

3. प्लान कार्ड के खर्च में गलती: बता दें कि क्रेडिट कार्ड में एक ब्याज मुक्त अवधि होती है जो क्रेडिट कार्ड लेनदेन की तारीख और उसके भुगतान की निर्धारित तिथि के बीच की अवधि है। यह आपके क्रेडिट कार्ड लेनदेन और आपके कार्ड जारीकर्ता की तारीख के आधार पर, 20 से 52 दिनों तक कहीं भी हो सकता है। इस अवधि के दौरान क्रेडिट कार्ड लेनदेन से ब्याज नहीं लगता है। इस बीच अगर आप खर्च किए पैसे चुका देते हैं तो आपको अलग से कोई ब्याज नहीं देना होगा।

4. रिवॉर्ड पॉइंट्स: ज्यादातर क्रेडिट कार्ड देने वालों के पास रिवॉर्ड सिस्टम होता है। इसमें जो रिवॉर्ड पॉइंट खरीदारी के वक़्त इकठ्ठा होता है उसे भुनाया जा सकता है। हालांकि, कई बार इसकी एक्सपायरी डेट भी होती है, कुछ कार्डधारकों को इसकी जानकारी नहीं है। आमतौर पर, यह अवधि आमतौर पर 2-3 साल के बीच होती है जिसके बाद उन्हें भुनाया नहीं जा सकता है। इसलिए रिवॉर्ड पॉइंट भुनान न भूलें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!