Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
उत्तराखण्ड

खानपुर व झबरेड़ा विधायकों के बीच हुई सुलह में सरकार व संगठन का दबाव नजर आया

खानपुर व झबरेड़ा विधायकों के बीच हुई सुलह में सरकार व संगठन का दबाव साफ नजर आया है। दोनों विधायकों की बॉडी लेंग्वेज में भी इसकी झलक दिखी। यही कारण रहा कि दोनों विधायक सुलह में सरकार व संगठन के हस्तक्षेप के बीच विवाद का पटाक्षेप होने की बात दोहराते रहे। अब नजरें इस बात पर भी हैं कि यह सुलह कब तक टिकेगी। कारण यह कि पहले भी दोनों के बीच सुलह हुई थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों फिर एक दूसरे से टकरा गए थे।

भाजपा के निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच तीखा विवाद चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज कराया हुआ है। वहीं, अनुशासनहीनता के मामले में चैंपियन पार्टी से भी निष्कासित चल रहे हैं। वहीं, कल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हस्तक्षेप के बाद दोनों विधायक एक मंच पर आए और आपसी विवाद के पटाक्षेप करने की बात कही। दोनों विधायकों ने कहा कि वे एक दूसरे पर दर्ज कराए गए मुकदमें वापस ले लेंगे।

हरिद्वार रोड स्थित होटल में दोनों विधायकों की सुलह के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय खासा सक्रिय नजर आया। दोनों विधायकों के आने से पहले ही मुख्यमंत्री कार्यालय के पदाधिकारी होटल में पहुंच गए थे। यहां तक कि पत्रकारवार्ता में भी दोनों विधायकों ने शुरूआत में मंच पर आने के बाद एक दूसरे का अभिवादन तक नहीं किया था।

मीडिया के कहने पर ही दोनो गले भी मिले। बेहद संक्षिप्त पत्रकारवार्ता के बाद चैंपियन वहां से निकल गए। वहीं, कर्णवाल बार-बार इस बात को दोहराते रहे कि सरकार, संगठन व राष्ट्रीय नेतृत्व का जो भी आदेश होगा वह उसका अनुपालन करेंगे।

दरअसल, दोनों विधायकों के बीच पहले भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दोनों विधायकों को अपने आवास में बुलाकर सुलह करा चुके हैं। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही दोनों विधायकों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया था। यही कारण भी रहा कि पत्रकारवार्ता के दौरान दोनों विधायक फिर से वहीं बात दोहराने के सवाल से बचते भी नजर आए।

आसान नहीं है मुकदमा वापस लेना

भले ही दोनों विधायक एक-दूसरे से मुकदमा वापस लेने की बात कर रहे हैं लेकिन यह इतना आसान नहीं है। कारण यह कि विधायक देशराज कर्णवाल द्वारा दर्ज मुकदमें पर हाईकोर्ट चैंपियन की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर चुका है। इसके बाद से ही चैंपियन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। हालांकि, विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि नीयत साफ है इसके लिए रास्ता निकल जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!