Breaking News :
>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
देश

आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे PM मोदी,विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कर्नाटक की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। गुरुवार और शुक्रवार को पीएम मोदी कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के पहले कार्यक्रम में पीएम मोदी कर्नाटक के तुमकुर में श्री सिद्धगंगा मठ का दौरा करेंगे, जहां वह श्रीश्री शिवकुमार स्वामीजी के एक स्मारक संग्रहालय की आधारशिला रखने के लिए एक पट्टिका का अनावरण करेंगे। पीएमओ की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री यहां पूजा करेंगे और मठ पर एक पौधा भी लगाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को कर्नाटक जाएंगे। वह तुमकुरु में एक जनसभा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की तीसरी किस्त (दिसंबर 2019 से मार्च 2020 तक) जारी करेंगे। पीएम मोदी कर्नाटक को कृषि कर्मण पुरस्कार व सराहना पुरस्कार (कॉमेंडैशन अवार्ड) भी प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से जारी बयान के अनुसार, पीएम-किसान योजना की तीसरी किस्त का लाभ देश के छह करोड़ किसानों को मिलेगा। पीएम मोदी तुमकुरु की सभा में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के अंतर्गत पीएम-किसान योजना का लाभ पाने वालों को प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। यहां वह तमिलनाडु के चुनिंदा किसानों को गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जहाज और उसका ट्रांसपोंडर सौंपेंगे। ट्रांसपोंडर को मछली पकड़ने वाले जहाजों में लगाया जाता है। इसके जरिये नियत फ्रिक्वेंसी पर संवाद किया जा सकता है। वह कर्नाटक के चुनिंदा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) भी सौंपेंगे।

श्रीश्री शिवकुमार स्वामी के संग्रहालय का करेंगे शिलान्यास

पीएम मोदी तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में श्रीश्री शिवकुमार स्वामी के संग्रहालय का शिलान्यास भी करेंगे। यहां वह पौधे भी लगाएंगे। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा व सिद्धलिंगेश्वर स्वामी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

डीआरडीओ की पांच प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी गुरुवार को ही बेंगलुरु में डीआरडीओ की पांच युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे। ये प्रयोगशालाएं रक्षा क्षेत्र में भारत की शोध संभावनाओं को बल प्रदान करेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!