Breaking News :
>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज
उत्तराखण्डखेल-जगत

दून के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, लगाया जाएगा आइपीएल फैन पार्क

देहरादून। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। इन दिनों देशभर में आइपीएल का खुमार है। क्रिकेट के इस प्रारूप को दूनवासी भी लाइव देख सकेंगे। आइपीएल कमेटी दून में आइपीएल फैन पार्क लगाने जा रही है। कार्यक्रम के अनुसार 20 व 21 अप्रैल को देहरादून में फैन पार्क लगना प्रस्तावित है।

आइपीएल कमेटी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है। इसके मुताबिक 20 व 21 अप्रैल शनिवार व रविवार को देहरादून में फैन पार्क लगाया जाएगा। फैन पार्क में दूनवासी 20 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस व दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब और 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले फैन पार्क की स्क्रीन पर लाइव देख सकेंगे।

हालांकि, अभी तक इसके लिए लोकेशन तय नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार आइपीएल कमेटी देहरादून के रेंजर्स मैदान व सर्वे ऑडिटोरियम में फैन पार्क लगाने पर विचार कर रही है।

कुछ ऐसा होगा फैन पार्क

आइपीएल फैन पार्क को स्टेडियम का लुक देकर लाइव आइपीएल के मैच दिखाए जाएंगे। इसमें स्क्रीन पर लाइव मैच के अलावा म्यूजिक, क्रिकेट संबंधित दुकानें, किड्स जोन, फूड स्टॉल समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी, जहां युवा मैच के साथ मस्ती कर सकेंगे।

पावर स्पोर्टस व सर्विसेज इलेवन फाइनल में

प्रथम ऊर्जा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पावर स्पोट्र्स ग्रुप ने इनकम टैक्स को सात विकेट और सर्विसेज इलेवन ने बलूनी पब्लिक स्कूल को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

तनुष क्रिकेट ऐकेडमी में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल पावर स्पोट्र्स ग्रुप व इनकम टैक्स के बीच खेला गया। पावर स्पोर्टस ग्रुप ने टॉस जीतकर पहले खेलने हुए 18 ओवर में मात्र 89 रन बनाए। टीम के लिए सन्नी गुसाई ने 32 व लोकेश नौटियाल ने 12 रन बनाए। पावर स्पोर्टस ग्रुप के लिए किरन सिंह ने पांच विकेट चटकाए।

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर स्पोर्टस ग्रुप की टीम ने 13.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 94 रन बनाकर मैच जीत लिया। इनकम टैक्स के लिए अविनाश कुमार ने दो व अभिषेक पटवाल ने एक विकेट चटकाए। बलूनी स्कूल व सर्विसेज इलेवन के बीच खेले गए दूसरा मुकाबले में सर्विसेज इलेवन ने छह विकेट से मुकाबला जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।

माही क्रिकेट ऐकेडमी की दो विकेट से जीत

सातवें नजर खान मेमोरियल यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट में माही क्रिकेट ऐकेडमी ने देव भूमि स्पोट्र्स को दो विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। रेंजर्स मैदान में देव भूमि स्पोर्टस व माही क्रिकेट ऐकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। माही क्रिकेट ऐकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया।

पहले खेलते हुए बृजेश 71, कुलवीर सिंह 59 व प्रीतम के 15 रनों के योगदान से टीम ने 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रन बनाए। देव भूमि स्पोट्र्स के लिए अखिलेश ने चार, कृष्ण, राहुल व कमलेश ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी देव भूमि स्पोट्र्स की टीम 36 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए शैलेंद्र ने 61, वैभव ने 31 व कमलेश ने 16 रन बनाए। माही क्रिकेट ऐकेडमी के लिए प्रीतम ने पांच विकेट चटकाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!