Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

यात्रियों के लिए खुशख़बरी, आज से देहरादून-दिल्ली के लिए नानस्टाप वाल्वो दौड़ेगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। उच्च श्रेणी व कम समय में सफर तय करने वाले यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज की ओर से देहरादून से दिल्ली के लिए शुक्रवार से सभी वाल्वो बस सेवा नानस्टाप कर दी गई हैं। अब रोजाना सुबह पांच बजे से रात पौने 12 बजे तक 15 वाल्वो संचालित की जाएंगी। यह बसें चार घंटे में दून से दिल्ली की दूरी तय करेंगी। गत अक्टूबर से रोडवेज ने देहरादून-दिल्ली के बीच पांच नानस्टाप वाल्वो का ट्रायल रन शुरू किया था। इन बसों में ट्रेन से भी कम समय लग रहा है। सामान्य तौर पर बस में दिल्ली तक के सफर के छह से सात घंटे लगते हैं। चूंकि, नानस्टाप वाल्वो एक्सप्रेस-वे होकर जाएगी, लिहाजा इनके किराये में भी वृद्धि की गई है। अभी तक इनका किराया 772 रुपये था, जो अब 799 रुपये होगा।

रोडवेज के डीलक्स डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि अभी तक दिल्ली के लिए 23 वाल्वो संचालित की जा रही थी, जिसमें पांच नानस्टाप के तहत चल रही थी। इसके अलावा दो बसें दून-दिल्ली-गुरुग्राम चल रहीं। अब बसों की संख्या कम कर दी गई है। दिल्ली के लिए अब 15 वाल्वो चलेंगी, जबकि शेष दो गुरुग्राम के लिए चलती रहेंगी। दिल्ली की सभी वाल्वो नान स्टाप व गुरुग्राम वाली दोनों बसें वाया रुड़की-मुजफ्फरनगर से मेरठ-गाजियाबाद होकर संचालित होती रहेंगी। नानस्टाप वाल्वो बस सेवा रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ बाइपास होकर एक्सप्रेस वे से दिल्ली आइएसबीटी पहुंचेगी। सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि पहले नानस्टाप वाल्वो का किराया नहीं बढ़ा था, क्योंकि किसान आंदोलन के कारण समस्त टोल प्लाजा बंद थे। अब सभी टोल प्लाजा खुल गए हैं, लिहाजा किराये में 27 रुपये प्रति यात्री की वृद्धि की गई है।

नानस्टाप वाल्वो में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी का भी रोडवेज प्रबंधन ने ख्याल रखा है। यात्रियों की प्रसाधन की परेशानी को देखते हुए आते-जाते समय छपार टोल प्लाजा पर बस अधिकतम तीन से पांच मिनट के लिए रुकेगी। इसके साथ ही अगर रुड़की के किसी यात्री को चढऩा या उतरना हो तो बस रुड़की बाइपास मोड पर रुक सकती है, लेकिन यात्री से किराया दिल्ली-देहरादून का लिया जाएगा।

शताब्दी एक्सप्रेस दून से रोजाना शाम 4:50 बजे चलकर रात दस बजे दिल्ली पहुंचती है। वहीं, जनशताब्दी एक्सप्रेस रोज सुबह 5:10 बजे चलकर सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचती है। जबकि रोडवेज की नान स्टाप वाल्वो बस यह दूरी चार घंटे में तय कर रही है। यही नहीं, कुछ वाल्वो तो यह दूरी पौने चार घंटे में भी पूरी कर ले रहीं। रोडवेज प्रबंधन ने दोनों ट्रेनों के समय के आसपास वाल्वो का समय भी रखा है।

नानस्टाप वाल्वो का समय

देहरादून से दिल्ली

सुबह पांच बजे, छह बजे, सात बजे, आठ बजे, नौ बजे, 11 बजे, दोपहर 12 बजे, दो बजे, शाम चार बजे, पांच बजे, छह बजे, रात साढ़े आठ बजे, साढ़े नौ बजे, 11 बजे और पौने 12 बजे।

दिल्ली से देहरादून

सुबह पांच बजे, छह बजे, नौ बजे, 10 बजे, 11 बजे, दोपहर 12 बजे, एक बजे, दो बजे, तीन बजे, शाम पांच बजे, छह बजे, रात आठ बजे, साढ़े 10 बजे, 11 बजे व 12 बजे।

देहरादून-गुरुग्राम

सुबह 10 बजे व रात सवा 10 बजे।

गुरुग्राम-दिल्ली

सुबह साढ़े 10 बजे व रात साढ़े 10 बजे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!