Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश में आज थम जाएगा तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर, पंजाब में भी विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। सभी उम्मीदवारों की किस्मत 20 फरवरी को ईवीएम में कैद हो जाएगी। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवार एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कई बड़े नेता भी आज अपनी-अपनी पार्टी के प्रचार करेंगे। चुनावी मैदान में सत्ताधारी भाजपा, सपा, कांग्रेस, रालोद, बसपा और आप के अलावा कई दल उतरे हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है।

तीसरे चरण में यूपी की 16 जिलों की 59 सीटों पर होगी वोटिंग

तीसरे चरण में यूपी की 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। रविवार सुबह सात बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। करीब 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, एवं महोबा में मतदान होना है।

तीसरे चरण के चुनाव में कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, करहल से अखिलेश को चुनौती दे रहे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना, राम नरेश अग्निहोत्री, नीलिमा कटियार, शिवपाल सिंह यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है।

117 विधासभा सीटों वाले पंजाब में भी 20 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

पंजाब में भी आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। 117 विधासभा सीटों वाले पंजाब में भी 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। पंजाब में सीमुख्यमंत्री चन्नी के यूपी-बिहार के भैया वाले बयान पर घमासान मचा हुआ है। भाजपा समेत तमाम विरोधी दल कांग्रेस पर सीधा हमला बोल रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!