Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का फर्जी ट्वीट वायरल, मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से किसी व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया पर उनके इस्तीफे का फर्जी संदेश पोस्ट कर दिया। इस संदेश के वायरल होते ही भाजपा में हड़कंप मच गया। पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विधानसभा चुनाव के दूसरे दिन ही विधायक व लक्सर सीट के प्रत्याशी संजय गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद गुरुवार को अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से इंटरनेट मीडिया पर एक बयान पोस्ट किया गया, जिसमें मदन कौशिक की ओर से पार्टी से इस्तीफा देने संबंधी बात लिखी गई थी। पोस्ट वायरल होने पर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।

विदित रहे कि इंटरनेट मीडिया में 12 फरवरी की मध्य रात्रि को एक पत्र वायरल हुआ था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के नाम से जारी इस कथित पत्र में कहा गया कि विधानसभा चुनाव में राज्य में पार्टी हार रही है। इस बारे में मुख्यमंत्री को भी समझाया गया था। इस सबको देखते हुए वह अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। इस बीच मतदान संपन्न होने के बाद विधानसभा की चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों व विधायकों की ओर से लगाए गए आरोपों का मामला सुर्खियां बना तो बुधवार को उक्त पत्र तेजी से वायरल हुआ। फिर इसी तरह का एक ट्वीट भी इंटरनेट मीडिया में सामने आया, जिसकी भाषा भी फर्जी पत्र की ही तरह है। इस बारे में पूछने पर प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने स्पष्ट किया कि यह पत्र व ट्वीट फर्जी है। इसमें कहीं कोई सत्यता नहीं है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रदीप नाम के व्यक्ति ने ट्विटर का स्क्रीन शाट लेकर उसको एडिट कर एक पोस्ट डाली है। इससे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। साइबर थाने के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!