Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

घरेलू वायदा कीमतों में गुरुवार सुबह सोना हुआ महंगा, चाँदी की कीमतों में भी बढ़त, जानिए नयी कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2020, गुरुवार। सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में गुरुवार सुबह बढ़त देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत गुरुवार सुबह 0.84 फीसद या 425 रुपये की बढ़त के साथ 51,245 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, 5 फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 0.84 फीसद या 428 रुपये की बढ़त के साथ 51,405 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गुरुवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़त देखने को मिली।

चांदी की घरेलू वायदा कीमतों की बात करें, तो गुरुवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 1.03 फीसद या 631 रुपये की बढ़त के साथ 62,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, वैश्विक बाजार में भी गुरुवार सुबह चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गुरुवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.62 फीसद या 11.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1,908 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 0.24 फीसद या 4.65 डॉलर की बढ़त के साथ 1,907.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी की दिसंबर वायदा कीमत 0.99 फीसद या 0.24 डॉलर की बढ़त के साथ 24.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 1 फीसद या 0.24 डॉलर की बढ़त के साथ 24.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!