Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंदेश

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की जमानत अर्जी पर कोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2020, गुरुवार। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी, जो एक इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं, को स्थानीय स्कूल में रात बितानी पड़ी है। यह स्कूल अलीबाग जेल के COVID-19 केंद्र के रूप में निर्दिष्ट किया गया है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग की एक अदालत ने बुधवार को गोस्वामी और दो अन्य आरोपियों को  2018 में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने गोस्वामी की हिरासत 14 दिनों के लिए मांगी थी, लेकिन अदालत ने कहा कि हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

अधिकारी के मुताबिक बुधवार रात को, गोस्वामी को शहर के एक सरकारी अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया था। चिकित्सा परीक्षण के बाद, उन्हें अलीबाग नगर परिषद स्कूल में ले जाया गया, जो कि अलीबाग जेल के COVID-19 केंद्र के रूप में नामित है और उन्होंने वहीं रात बिताई।

वहीं, भाजपा विधायक राम कदम ने गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। विधायक ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि रिपब्लिक टीवी द्वारा बकाया भुगतान न करने पर आर्किटेक्ट-इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और नाइक की मां की आत्महत्या के संबंध में गोस्वामी और दो अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अन्य दो गिरफ्तार आरोपी फिरोज मोहम्मद शेख और नितेश सारदा को भी बुधवार को अलीबाग अदालत में पेश किया गया और 18 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नाइक ने अपने सुसाइड नोट में, गोस्वामी, शेख और सारदा के नामों का जिक्र किया था। पुलिस ने कहा है नोट को पुणे में लिखावट विशेषज्ञों को भेजा गया है और अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। एक अधिकारी ने कहा कि गोस्वामी की जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार को अलीबाग अदालत में होगी। गोस्वामी ने 2 नवंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर मामले में एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। गुरुवार को जस्टिस एस के शिंदे और एम एस कर्णिक की खंडपीठ द्वारा इस पर सुनवाई की जाएगी।

बता दें कि रायगढ़ पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह मुंबई के लोअर परेल स्थित घर से गोस्वामी (47) को उठाया। पुलिस द्वारा उन्हें पुलिस वैन में धकेलते हुए देखा गया और दावा किया गया कि ले जाने से पहले पुलिस द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने गोस्वामी, उनकी पत्नी, बेटे और दो अन्य के खिलाफ ड्यूटी में एक पुलिस अधिकारी को रोकने, मारपीट करने, मौखिक रूप से गाली देने और डराने के लिए एक एफआईआर दर्ज की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!