Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए>>ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा चुनाव-2021 के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के सांगठनिक कार्यों का जायजा लेने पहुँचे कोलकाता

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2020, गुरुवार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे के लिए कोलकाता पहुँच गए हैं। सूत्रों ने बताया कि शाह यहां 2021 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के सांगठनिक कार्यों का जायजा लेने पहुँचे हैं। आज वो सबसे पहले बांकुड़ा जााएंगे जहां जंगलमहल में वो पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यहां जनजाति आबादी ज्यादा रहती है और यहां कभी माओवादियों का कब्जा हुआ करता था। शाह पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से की 70 विधानसभा सीटों के कार्यकर्ता इस बैठक में शिरकत करेंगे। इसके अलावा शाह बांकुड़ा जिले के चतुर्धी गांव के एक दलित परिवार के यहां दोपहर का भोजन करेगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने न्यायिक हिरासत में मरने वाले वाले भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से बुधवार रात मुलाकात की। पूर्व मेदिनीपुर जिले के पताशपुर में मदन घोराई को अपहरण के मामले में 26 सितंबर को हिरासत में लिया गया था और 13 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मदन घोराई के परिवार से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘शहीद बूथ उपाध्यक्ष मदन घोराई के परिवार से कोलकाता में मुलाकात की। मैं इस बहादुर परिवार के सामने नतमस्तक हूं। पश्चिम बंगाल में दमन और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कार्यकर्ताओं की भाजपा हमेशा ऋणी रहेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय, राष्ट्रीय महासचिव बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शाह की अगवानी की। इस दौरान शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। शाह हवाई अड्डे से सीधे वेस्टिन होटल रवाना हो गए। पहले उनके गुरुवार सुबह कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन बुधवार रात में ही वे पहुंच गए। शाह आज गुरुवार को हेलीकॉप्टर से बांकुड़ा जाएंगे और वहां कई जिलों के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बंद दरवाजे के पीछे सांगठनिक बैठक करेंगे।

शाह बांकु़ड़ा पहुँचकर सबसे पहले बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर रवींद्र भवन में संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसके बाद वे कोलकाता लौटेंगे। शुक्रवार सुबह वे पहले दक्षिणेश्वर काली मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कुछ विशिष्टजनों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद उस दिन दोपहर को मतुआ संप्रदाय, जो महादलित वर्ग में आता हैं, उसके एक प्रतिनिधि के घर पर दोपहर का भोजन करेंगे। साल्टलेक पूर्वी आंचलिक सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में उनकी पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक होगी। ऊसके बाद वे गौरांगनगर जाएंगे और मतुआ संप्रदाय के एक व्यक्ति के घर पर भोजन करेंगे। वहां से मशहूर शास्त्रीय संगीतकार पंडित अजय चक्रवर्ती के घर जाएंगे। इसके बाद फिर ईजेडसीसी लौटकर बैठक करेंगे।

शुक्रवार को शाह मटुआ समुदाय के एक परिवार के साथ भोजन करेंगे। मटुआ समुदाय पूर्वी पाकिस्तान से आता है और उसकी मांग नागरिकता संशोधन कानून के तहत नागरिकता देने का है। अमित शाह ने इससे पहले बंगाली में एक ट्वीट में कहा था, ‘‘ मैं दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहा हूं। यहां मैं भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई, राज्य के लोगों, मीडिया के मित्रों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से मिलने को लेकर आशान्वित हूं।’’ अमित शाह इससे पहले एक मार्च को यहां आए थे। कोविड-19 महामारी के बाद से शाह की राज्य में पहली यात्रा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!