Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट के प्रमुख फैसले, शहरी निकायों में शामिल नए क्षेत्रों के निवासियों को मिला राज्य स्थापना दिवस का तोहफ़ा

आकाश ज्ञान वाटिका,  गुरुवार,  5 नवम्बर 2020, देहरादून ।

[box type=”shadow” ]उत्तराखण्ड कैबिनेट के प्रमुख फैसले

  • शहरी क्षेत्र में महिला उद्यमियों के लिए पहले चरण में स्थापित होंगे 5100 कियोस्क
  • प्रत्येक ब्लॉक में खुलेंगे दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय, हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई
  • प्रदेश में ज्यादा संख्या में परित्यक्ता महिला, मानसिक विक्षिप्त पति-पत्नी को मिल सकेगी पेंशन, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए वार्षिक आय सीमा 48 हजार रुपये तक निर्धारित
  • प्रदेश के शहरी निकायों में शामिल नए क्षेत्रों के निवासियों को बड़ी राहत दी गई है। इन क्षेत्रों में आवासीय भवनों से 10 वर्ष तक भवन कर नहीं लिया जाएगा।
  • वर्ष 2018-19 के लिए अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए 30.61 करोड़ की राशि मंजूर
  • प्रत्येक जिले में मौन पालन के लिए मधु ग्राम योजना पर मुहर, न्याय पंचायत स्तर पर 95 आदर्श मधु ग्राम होंगे स्थापित
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने को शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में टास्क फोर्स और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टीयिंग कमेटी तथा टास्क फोर्स के गठन को मंजूरी
  • अति संवेदनशील सूचना अवसंरचना 2020 की अधिसूचना को दिशा निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया पर लगी मुहर[/box]

[box type=”shadow” ]उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के शहरी निकायों में शामिल नए क्षेत्रों के निवासियों को बड़ी राहत दी गई है। इन क्षेत्रों में आवासीय भवनों से 10 वर्ष तक भवन कर नहीं लिया जाएगा। इससे लगभग ढाई लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल ने बुधवार को यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। इसके अतिरिक्त महिला उद्यमियों के लिए शहरी क्षेत्रों में 5100 कियोस्क स्थापित करने का भी निर्णय भी लिया गया है। मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत कियोस्क लगाने के खर्च का 40 फीसद आर्थिक सहायता सरकार देगी। 60 फीसद खर्च महिला उद्यमी को खुद वहन करना होगा।[/box]

राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार शाम सचिवालय में हुई बैठक में 21 बिंदुओं पर चर्चा हुई। इनमें एक बिंदु को स्थगित किया गया, जबकि 20 पर फैसले लिए गए। कैबिनेट मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने इन फैसलों को ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के शहरी निकायों में शामिल किए गए नए क्षेत्रों के आवासीय भवनों से 10 वर्ष तक भवन कर की वसूली नहीं किए जाने की घोषणा की थी। मंत्रिमंडल ने इस घोषणा के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

सरकार ने राज्य के 40 शहरी निकायों का विस्तार करते हुए करीब 600 गांवों का पूर्ण या आंशिक विलय किया। इनमें आठ नगर निगम, 21 नगर पालिका परिषद एवं 11 नगर पंचायत शामिल हैं। 10 वर्षों तक भवन कर की वसूली नहीं होने से निकायों पर 25.47 करोड़ का आर्थिक बोझ पड़ेगा। सर्वाधिक आठ करोड़ का भार देहरादून नगर निगम पर पड़ेगा।

मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना प्रारंभ करने को हरी झंडी दिखाई। इसके तहत कियोस्क निर्माण कर महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उद्यान, बागवानी, पशुपालन एवं अन्य गैर कृषि में हस्तशिल्प, हथकरघा आधारित कार्यों से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्र में डेढ़ लाख और मैदानी क्षेत्र में सवा लाख कियोस्क निर्माण की अनुमानित लागत है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!