Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह सोने-चाँदी के रेट हुए सस्ते, जानिए आज के नए रेट

आकाश ज्ञान वाटिका, २ दिसम्बर २०२०, बुधवार। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव बुधवार सुबह 176 रुपये की गिरावट के साथ 48,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

सोने की तरह ही चांदी की वायदा कीमतों में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.88 फीसद या 559 रुपये की गिरावट के साथ 62,639 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत इस समय 0.68 फीसद या 434 रुपये की गिरावट के साथ 63,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती देखी गई। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक बाजार में सोने-चाँदी की कीमत

  • वैश्विक बाजार में बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.39 फीसद या 7.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,811.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.31 फीसद या 5.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,809.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
  • वैश्विक बाजार में बुधवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 1.29 फीसद या 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 1.56 फीसद या 0.37 डॉलर की गिरावट के साथ 23.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!