Breaking News :
>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाका चार दिसंबर से उत्तराखंड दौरा, 14 बैठकों में करेंगे शिरकत

आकाश ज्ञान वाटिका, २ दिसम्बर २०२०, बुधवार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चार दिसंबर से उत्तराखंड के चार दिवसीय प्रवास के दौरान 14 बैठकों में शिरकत करेंगे। उनके कार्यक्रमों के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यक्रम संयोजकों की नियुक्ति भी कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के उत्तराखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चार दिसंबर को दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर वह हरिद्वार जाएंगे और वहां संतों से मुलाकात करेंगे। उनके इस कार्यक्रम के लिए संयोजक का जिम्मा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को सौंपा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पांच दिसंबर को राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसके संयोजक का दायित्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को दिया गया है। इसी दिन दायित्वधारियों, जिला पंचायत व जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष और फिर प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक करेंगे। इसी दिन कोर कमेटी की बैठक, प्रबुद्ध नागरिकों के साथ सम्मेलन में भी वह शिरकत करेंगे। अलग-अलग होने वाली इन बैठकों के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर सुनील उनियाल गामा और पार्टी नेता विनय गोयल को संयोजक बनाया गया है।

छह दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ जलपान करने के साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह कार्यालय व पार्टी के विभागों की समीक्षा करेंगे। फिर प्रदेश पदाधिकारियों, संगठन मंत्री, सांसद, विधायक, मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे। साथ ही बूथ अध्यक्षों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद का भी उनका कार्यक्रम है। इन कार्यक्रमों के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, बलजीत सोनी, पारितोष बंगवाल को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि सात दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष आजीवन सहयोग निधि व कोष पद्धति की समीक्षा करेंगे। फिर बूथ समिति की बैठक के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करेंगे। इसी दिन वह मंडल और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक में भी भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष खजानदास, डॉ. देवेंद्र भसीन, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, आशीष गुप्ता, आदित्य चौहान, सीताराम भट्ट, मयंक गुप्ता और शेखर वर्मा को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!