Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

फिल्म अभिनेता एवं गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल हुए कोरोना पॉजिटिव

आकाश ज्ञान वाटिका, २ दिसम्बर २०२०, बुधवार। बॉलीवुड के फेमस एक्टर और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। सनी दोओल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सनी के कोरोना पॉजिटिव होने की की पुष्टि हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने की है। उन्होंने बताया कि सनी देओल पिछले कुछ दिनों से कुल्लू जिले में रह रहे हैं।

समाचार न्यूज एजेंसी पीटीआई को स्वास्थ्य सचिव अमिताभ ने बताया कि कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सनी देओल और उनके दोस्त मुंबई के लिए रवाना होने की योजना बना रहे थे। इसी बीच बीजेपी सांसद सनी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

सनी देओल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।’

आपको बता दें कि पिछले दिनों ही 64 वर्षीय सनी देओल ने मुंबई में कंधे की सर्जरी करवाई थी। वहीं पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वह कुल्लू जिले के मनाली के पास एक फार्महाउस में स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान उनका कोरोना पॉजिटिव पाया जाना उनके परिवार और फैंस के लिए एक बड़ा झटका है।

सनी देओल ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘अपने’ के सीक्वल का ऐलान किया है। इसको लेकर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘बाबाजी के आशीर्वाद और आपके प्यार की वजह से आज हम वापस एक साथ नजर आएंगे। खुशनसीब हूं कि पापा, भाई और बेटे के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। फिल्म अपने-2 दिवाली 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

इस फिल्म में सनी देओल के साथ उनके छोटे भाई एक्टर बॉबी देओल और पिता यानी दिक्कज अभिनेता धर्मेंद्र भी साथ नजर आएंगे। फिल्म ‘अपने’ के फर्स्ट पार्ट में भी इन तीनों की जोड़ी एक साथ पर्दे पर नजर आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘अपने-2’ की शूटिंग साल 2021 मार्च में शुरू होगी। वहीं ये भी सुनने में आ रहा है कि फिल्म की शूटिंग पंजाब और यूरोप में की जाएगी। फिल्म में किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और कैटरीना कैफ लीड भूमिका में नजर आई थीं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *