Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
ताज़ा खबरेंदेश

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी : रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को रद/डायवर्ट करने का निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, २ दिसम्बर २०२०, बुधवार। पंजाब के किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के कारण उत्तर रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली कुछ ट्रेनों को रद कर दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल के विरोध में पंजाब और हरियाणा में कई जगह किसान रेलवे स्‍टेशनों के पास भी प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को किसानों और सरकार के बीच वार्ता भी बेनतीजा रही। ऐसे में रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है। कुछ ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं।

किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच हुई बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला। बैठक में किसान संगठनों के नेता कानूनों को समाप्त करने की अपनी जिद पर अड़े रहे। हालांकि, इस दौरान वे उन प्रावधानों को नहीं बता सके, जो सीधे किसान हितों के विरुद्ध हों। सरकार की ओर से किसान नेताओं से स्पष्ट कहा गया कि अगले दौर की बैठक में आयें तो उन प्रावधानों को चिन्हित करके लाएं, जो किसान हितों के विरुद्ध हो, ताकि उन पर गंभीरता से विचार किया जा सके।

 [box type=”shadow” ]कुछ ट्रेनों को रद/डायवर्ट करने का निर्णय

 

  • 2 दिसंबर से शुरू होने वाली 09613 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस विशेष ट्रेन की यात्रा रद रहेगी।
  • 3 दिसंबर को चलने वाली 09612 अमृतसर-अजमेर स्पेशल ट्रेन भी रद रहेगी।
  • 3 दिसंबर से शुरू होने वाली 05211 डिब्रूगढ़- अमृतसर एक्सप्रेस विशेष ट्रेन रद रहेगी।
  • 3 दिसंबर को शुरू होने वाली 05212 अमृतसर-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन भी रद्द रहेगी।
  • 04998/04997 भटिंडा-वाराणसी-भटिंडा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अगले आदेश तक रद रहेगी।
  • नांदेड़ से 2 दिसंबर से शुरू होने वाली 02715 अमृतसर एक्सप्रेस को नई दिल्ली में समाप्त किया जाएगा।
  • अमृतसर से 2 दिसंबर को शुरू होने वाली 04650/74 जयनगर एक्सप्रेस को अमृतसर-तरनतारन-ब्यास के रास्ते चलाने के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
  • दुर्ग से जम्मू तवी एक्सप्रेस 08215 की शुरुआत 2 दिसंबर को लुधियाना जलंधर कैंट-पठानकोट छावनी के रास्ते से चलाई जाएगी।
  • जम्मू तवी से दुर्ग एक्सप्रेस08216 की शुरुआत 4 दिसंबर को पठानकोट कैंट-जालंधर कैंट-लुधियाना के रास्ते चलाई जाएगी।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!