Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
आर्थिक गतिविधियाँ

सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई, जानिए क्या है भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2020, सोमवार। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव सोमवार सुबह 263 रुपये की गिरावट के साथ 47,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत सोमवार सुबह एमसीएक्स पर 272 रुपये की गिरावट के साथ 47,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली है।

सोने के साथ ही चांदी के घरेलू वायदा भाव में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत सोमवार सुबह 0.42 फीसद या 207 रुपये की गिरावट के साथ 48,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह चांदी की वायदा कीमत गिरावट और हाजिर कीमत बढ़त के साथ ट्रेंड करती देखी गई।

इससे पहले पिछले सप्ताह शुक्रवार को सोने का घरेलू हाजिर भाव 49,022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी का घरेलू हाजिर भाव 49,060 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.48 फीसद या 8.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,781.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर कीमत सोमवार सुबह 0.07 फीसद या 1.22 डॉलर की बढ़त के साथ 1,773.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

इसी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का वैश्विक वायदा भाव सोमवार सुबह कॉमेक्स पर 0.28 फीसद या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 18.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 0.04 फीसद या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 18.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!