Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
राजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना : राहुल संसद की स्थायी समिति की कोई बैठक में शामिल नहीं हुए, लेकिन सेना की बहादुरी पर सवाल उठाते हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2020, सोमवार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता रक्षा मामलों  पर संसद की स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन वह लगातार देश को हतोत्साहित कर रहे हैं और सेना की बहादुरी पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि राहुल हर वो काम करते है, जो एक जिम्मेदार विपक्षी नेता को नहीं करना चाहिए। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार राहुल गांधी के अब तक समिति की किसी भी बैठक में शामिल नहीं होने की खबरें सामने आने के बाद नड्डा ने यह ट्वीट किया। नड्डा के हमले पर कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया समाने नहीं आई है।

नड्डा ने ट्वीट करके राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहु रक्षा मामलों को लेकर स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं,लेकिन दुख की बात है कि वह लगातार राष्ट्र का मनोबल गिरा रहे हैं, सेना की वीरता पर सवाल उठा रहे हैं। वह सब कुछ ऐसा करते है, जो एक जिम्मेदार विपक्षी नेता को नहीं करना चाहिए।

राहुल गांधी पर नड्डा ने साधा निशाना

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि राहुल गांधी ऐसे गौरवशाली वंशवाद परंपरा से संबंध रखते हैं, जहां रक्षा मामलों में समितियां मायने नहीं रखती हैं, सिर्फ आयोग काम करते हैं। कांग्रेस में कई योग्य लोग संसदीय मामलों को समझते हैं, लेकिन एक राजवंश ऐसे नेताओं को कभी बढ़ने नहीं देगा। यह वास्तव में काफी दुख की बात है।

राहुल गांधी लगातार साध रहे निशाना

बता दें कि राहुल गांधी भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच वास्तवीक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी गतिरोध सहित कई मुद्दों पर केंद्र सरकार की लगातार तीखी आलोचना कर रहे हैं। भाजपा ने इसे लेकर राहुल पर पलटवार किया है और उनपर सेना का मनोबल को गिराने का आरोप लगाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!