Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना के मरीजों के ठीक होने की रफ्तार 80.79 फीसद – सेना के आठ जवानों समेत 31 नए मामले आएसामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2020, सोमवार। उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों के ठीक होने की रफ्तार राहत भरा संदेश दे रही है। अब तक राज्य में 80.79 फीसद ठीक हो चुके हैं। रविवार को भी 22 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर घर लौटे। इस बीच, सेना के आठ जवानों समेत 31 नए मामले सामने आए। राज्य में अभी तक 3124 मामलों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनमें 2524 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 530 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमित 28 लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं, जबकि 42 लोगों की अब तक मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 1634 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें 1606 की रिपोर्ट नेगेटिव और 31 पॉजिटिव हैं। देहरादून में सर्वाधिक 12 मामले आए हैं, जिनमें बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति अपने शहर जा चुका है। इसकी सूचना वहां के स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। नैनीताल में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इनमें तीन दिल्ली, तीन मुंबई और एक व्यक्ति गुरुग्राम से लौटा है। ऊधमसिंहनगर जिले में महाराष्ट्र से लौटे दो और नोएडा से लौटे एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

एक अन्य संक्रमित व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है। उत्तरकाशी में कोरोना के चार नए मामले आए हैं। इनमें तीन पूर्व में संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के संपर्क में आए लोग हैं। एक अन्य व्यक्ति कर्नाटक से लौटा है। अल्मोला व बागेश्वर में भी एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह दोनों दिल्ली से लौटे हैं। पौड़ी में संक्रमित मिला एक व्यक्ति गुरुग्राम से लौटा है। हरिद्वार जनपद में एक नया मामला सामने आया है। इस बीच प्रदेश में जिन 22 मरीजों को रविवार को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें नौ मरीज देहरादून, पांच हरिद्वार, चार पौड़ी और एक-एक मरीज अल्मोड़ा, चमोली, ऊधमसिंहनगर और उत्तरकाशी जनपद से है।

दून में सेना के आठ जवान मिले कोरोना संक्रमित

दून में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। रविवार को भी जिले में सेना के आठ जवानों समेत 12 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक कोरोना के 754 मामले आ चुके हैं, जिनमें 588 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित 122 मरीज अभी विभिन्न अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं, जबकि 19 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि सेना के जवान विभिन्न प्रदेशों से लौटे हैं और उन्हें यहां क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही बाहर से आने पर सभी की सैंपलिंग भी की गई थी। रविवार को आठ जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज, एक सेलाकुई का युवक और एक युवक मसूरी का कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह अब वापस अपने शहर लौट चुका है।

चेकपोस्ट पर स्क्रीनिंग को बनाए काउंटर

आशारोड़ी चेकपोस्ट पर बाहरी राज्यों से आने वालों के सत्यापन और सैंपलिंग के लिए काउंटर स्थापित कर दिए गए। सेल टैक्स बैरियर, मोहब्बेवाला मे सत्यापन, सैंपलिंग और स्क्रीनिंग को कैंप लगाया गया है। यहां कुल दस काउंटर बनाए गए हैं। तीन काउंटर पर रोज आने जाने वाले लोग, तीन काउंटर पर होम क्वारंटाइन किए जाने वाले लोगों व एक काउंटर पर जनपद से बाहर जाने वाले व एक काउंटर पर थर्मल स्क्रीनिंग व दो काउंटर पर सैंपलिंग की जाएगी। कैंप मेन रोड से करीब 300 मीटर अंदर बनाया गया है। इसलिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। जो लोग बिना रजिस्ट्रेशन जनपद में प्रवेश कर रहे हैं, उनकी सुविधा के लिए दून स्मार्ट सिटी की वेबसाइट के फ्लैक्स भी लगाए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!