Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने हुआ महंगा, चाँदी में भी आया जबरदस्त उछाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2020, मंगलवार। जैस्मिन भसीन से घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चाँदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में भारी उछाल दर्ज किया गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के हाजिर भाव में सोमवार को 496 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से सोने का भाव 50,297 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी और रुपये में गिरावट के चलते घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई। गौरतलब है कि सोना इससे पिछले सत्र में 49,801 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चाँदी की हाजिर कीमतों में सोमवार को जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। चाँदी के भाव में 2,249 रुपये की जबरदस्त उछाल आई है। इस तेजी से चाँदी का भाव 69,477 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 67,228 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 17 पैसे कमजोर होकर 73.73 पर ट्रेड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना सोमवार को बढ़त के साथ 1,898 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चाँदी भी बढ़त के साथ 26.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण कोरोना वैक्सीन के वितरण से उत्पन्न विश्वास कमजोर हो रहा है। इसके चलते सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण का नया प्रकार आने से यूके ने सख्त लॉकडाउन प्रतिबंध लागू कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप और दुनिया के दूसरे हिस्सों में प्रतिबंधों के चलते आर्थिक रिकवरी को लेकर चिंताएं पैदा हो सकती हैं। सोमवार को भारत सहित कई एशियाई और यूरोपियन शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!