Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशशैक्षिक गतिविधियाँ

ए.एम.यू. शताब्दी समारोह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे मुख्य अतिथि, समारोह को दिन में 11 बजे से करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2020, मंगलवार। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शताब्दी समारोह को मंगलवार को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। ऑनलाइन होने वाले इस कार्यक्रम पर एएमयू ही नहीं देश-विदेश के मुस्लिमों की नजर टिकी हुई है कि प्रधानमंत्री क्या बोलते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएमयू में अपने संबोधन को लेकर एक ट्वीट भी किया है। निर्धारित समय पर कुरानी ख्‍वानी के साथ कार्यक्रम शुरू हो गया। कुलपति ने कहा यह मौका हमारे लिए ऐतिहासिक है।शताब्दी समारोह का आयोजन पूरी यूनिवर्सिटी बिरादरी के लिए गर्व की बात है। मॉडर्न एजुकेशन का काम करना चाहते हैं। एएमयू के पूर्व छात्र यूनिवर्सिटी के विकास में अहम रोल अदा कर सकते हैं । हमारा एलुमनाई नेटवर्क बहुत ही यूनिक है।

एएमयू के वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. नईमा खातून ने कहा कहा बेगम सुल्तन जहां नारी शिक्षा के लिए काम किया। वो एएमयू के चांसलर भी बनीं। वीमेंस कॉलेज आज बहुत आगे पहुंच गया। स्मार्ट क्लास से लेकर छात्राओं काे पढ़ाई से जुड़ीं सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।

एएमयू के चांसलर व बोहरा समाज के धर्म गुरु डॉ. सैयदना मुफददल सैफुद्दीन ने कहा- नरेंद्र भाई मोदी साहब इस कार्यक्रम में बतौर मेहमान शामिल हुए हैं। उनकी अगुवाई में देश तरक्की करता रहे। तालीम हासिल करना हर मुसलमान पर फर्ज है। वो तालीम, तालीम नहीं जिसका कोई लाभ न हो। इल्म से सभी रुके रास्तों को खोला जा सकता है। अल्लाह से दुहा करता हूं। इस कोरोना वायरस से देश-दुनिया को जल्द आजाद करे। डॉक्टर व अन्य से इस मुसीबत में काम काम किया है। वैक्सीन लगाने की तैयारी है। इसे कामयाबी मिले। इल्म (ज्ञान) व अमन से हर मुश्किल को हल कर सकते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के शताब्दी समारोह को दिन में 11 बजे से संबोधित करेंगे। करीब साढ़े पांच दशक बाद यह पहला मौका है, जब देश का कोई प्रधानमंत्री एएमयू के कार्यक्रम में शिरकत करेगा। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होंगे।

इससे पहले 1964 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने एएमयू के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए ऐतिहासिक यह है कि 56 साल बाद कोई प्रधानमंत्री शामिल हो रहा है। इससे पहले 1964 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एएमयू के दीक्षा समारोह में शामिल हुए थे।समारोह को संबोधित करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से सेंचुरी गेट का उद्घाटन करेंगे और एएमयू के नाम से डाक टिकट जारी करेंगे।

पीएम मोदी के साथ इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन भी शिरकत करेंगे। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए पीएम मोदी एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे।

पीएम मोदी एएमयू पर पोस्टल स्टांप करेंगे जारी: सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम को सुनने के लिए एएमयू में चार स्थान तय किए गए हैं। आपसी बातचीत के लिए देश भर में पांच स्थान तय किए गए हैं। इनमें पीएमओ, एचआरडी, एएमयू, जिला कलेक्ट्रेट के अलावा महाराष्ट्र में एएमयू चांसलर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन का आवास का शामिल है।

एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर पांच मिनट का परिचय भाषण देंगे। एएमयू के सौ साल पूरे होने के सफर के बारे में  प्रो. अली अहमद नकवी भाषण देंगे। चांसलर भी पांच मिनट बोलेंगे। प्रधानमंत्री से पहले मानव संसाधन मंत्री रमेश निशंक संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी एएमयू पर पोस्टल स्टांप जारी करेंगे और भाषण देंगे। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम के दौरान कैंपस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।

सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें सबसे पहले दो मिनट तक कुरान का आयोजन होगा। फिर, पांच मिनट उपकुलपति तारिक मंसूर का परिचय भाषण होगा। इसे पूरा होने पर 10 मिनट के लिए एएमयू के सौ पूरे होने पर डायरेक्टर प्रो. अली अहमद नकवी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। फिर पांच मिनट के लिए वीमेंस कॉलम की प्रिंसिपल प्रो. नगमा खातून संबोधित करेंगी। पांच मिनट के लिए कुलाधिपति फिर बोलेंगे। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का स्वागत करेंगे। 15 मिनट तक शिक्षा मंत्री का कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद कुलपति पांच मिनट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी एएमयू पर पोस्टल स्टांप जारी करेंगे और भाषण देंगे। पीएम के बाद रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद धन्यवाद भाषण देंगे। अंत में यूनिवर्सिटी तराना व राष्ट्रीय गान का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

प्रधानमंत्री मोदी एएमयू के शताब्दी समारोह में होंगे मुख्य अतिथि 

फ्रैंक एफ इस्लाम ने कहा कि यह कार्यक्रम इतिहास बनाएगा। मुझे खुशी है कि पीएम मोदी एएमयू के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। एएमयू में उनकी उपस्थिति आम लोगों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट करेगी। सभी की निगाहें उस पर होंगी क्योंकि यह एक नई शुरुआत का संकेत देगा और यह विभाजन के घावों को ठीक करेगा। उनकी उपस्थिति हमें प्रेरित करेगी। क्योंकि यह पुलों का निर्माण करेगा, बाधाओं को तोड़ देगा। यह कार्यक्रम इतिहास बनाएगा। अज्ञान की दीवार को गिरा देगा और आशा की किरण लाएगा। हम भारत के बेहतर भविष्य को आकार देने में मदद कर सकते हैं।

पूर्व छात्र व चेयरमैन फोर्टिस एस्कॉर्ट डॉ. अशोक सेठ ने कहा कि यूनिवर्सिटी के सौ साल पूरे होने पर गर्व महसूस हो रहा है। शताब्दी समारोह में पीएम मोदी का शामिल होना बड़ी बात है। एएमयू में पढ़े लोग दुनिया भर में फैले हुए हैं। पूर्व छात्रों की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने इदारे के लिए कुछ करें। ताकि यूनिवर्सिटी और तरक्की करे। मंगलवार को पीएम के कार्यक्रम में शामिल हूंगा।

पूर्व छात्र व ओलंपियन जफर इकबाल ने कहा कि पीएम मोदी का न्यौता स्वीकार करना बहुत बड़ी बात है। एएमयू ने देश के लिए हर क्षेत्र में योगदान दिया है। यहां हिंदू-मुस्लिम जैसी को बात नहीं है। मेरे बहुत से हिंदू मित्र हैं जिनके साथ पढ़ाई की। सर सैयद हिंदू-मुस्लिम को दुल्हन की दो आंखों की तरह देखते थे। पीएम के कार्यक्रम को मैं सुनूंगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *