Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

अली गोनी जैस्मिन भसीन से करना चाहते हैं शादी, लेकिन इस शर्त पर !

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2020, मंगलवार। अगर आप ‘बिग बॉस 14’ के दर्शक हैं तो जैस्मिन भसीन और अली गोनी की बॉन्डिंग से आप बख़ूबी वाकिफ होंगे। अली और जैस्मिन एक दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते हैं, लेकिन न दर्शकों को और न ही घरवालों को इस बात पर यकीन हैं कि दोनों सिर्फ बेस्ट फ्रेंड्स हैं। इस फ्रेंडशिप को लेकर अली और जैस्मिन की अक्सर खिंचाई भी हो जाती है। दोनों के बीच में बहुत स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है, लेकिन सिर्फ दोस्ती वाली, पर हाल ही में अली ने जैस्मिन से कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर वो भी शर्मा गईं।

21 दिसंबर के एपिसोड में देखा गया कि अली और जैस्मिन एक दूसरे से शादी की बात करते हैं। अली, जैस्मिन से कहते हैं कि वो किसी और जानें पहचानें इससे अच्छा है वो जैस्मिन से ही शादी कर लें। अली की ये बात सुनकर जैस्मिन काफी खुश हो जाती हैं। अली कहते हैं, ‘अब मैं बाहर जाऊंगा, लड़की ढूढूंगा गर्लफ्रेंड बनाऊंगा या पहले उसके साथ वक्त बिताऊंगा फिर पता चले वो अच्छी नहीं निकली……फिर इतना टाइम देने के बाद मेरा मन नहीं लगा……. तो उसका और मेरा हम दोनों का टाइम बर्बाद होगा। तो मैं सोचता हूं तेरे से अपनी सेटिंग ठीक है इससे अच्छा है कि मैं तुझे अच्छे से जानता हूं मुझे तेरे साथ ही सेटल हो जाना चाहिए’।

अली कहते हैं, ‘तू मेरे बारे में सबकुछ जानती है तो तेरे मेरे बीच में चीज़ें ठीक रहेंगी। मैं बाहर जाकर गर्लफ्रेंड बनाऊं इससे अच्छा है कि मैं अपनी जिंदगी अपनी बेस्टफ्रेंड के साथ गुज़ारूं’। अली की बातें सुनकर जैस्मिन हंसती रहती हैं और पूछती हैं क्योंकि वो उससे प्यार करता है या नहीं ? इस पर अली जवाब देते हैं कि ‘हां वो उससे प्यार करते हैं’। ये बातचीत पूरी होने के बाद अली किचन में जाते हैं जहां राखी सावंत उनसे पूछती हैं कि अगर जैस्मिन के परिवार वाले शादी के लिए नहीं माने तो वो क्या करेंगे? राखी के सवाल का तुरंत जवाब देते हुए अली कहते हैं, ‘अगर इससे परिवार ने मुझसे शादी के लिए मना कर दिया तो मैं जैस्मिन से बात करना बंद कर दूंगा। लेकिन मैं उसके परिवार के खिलाफ नहीं जाऊंगा, और किसी से और शादी कर लूंगा ताकी जैस्मिन मुझसे नफरत करने लगे’।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!