Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

घरेलू वायदा बाजार में सोने व चाँदी के रेट हुए सस्ते, जानिए नई कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2020, मंगलवार। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने व चाँदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पाँच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार सुबह मात्र 1 रुपये की गिरावट के साथ 50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा 5 फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.03 फीसद या 13 रुपये की गिरावट के साथ 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

वायदा बाजार में मंगलवार सुबह चाँदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चाँदी का भाव 0.32 फीसद या 217 रुपये की गिरावट के साथ 68,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह चाँदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने व चाँदी की कीमतें

  • वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.06 फीसद या 1.10 डॉलर की तेजी के साथ 1,881.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.22 फीसद या 4.04 डॉलर की तेजी के साथ 1,877.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
  • वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चाँदी की भी वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चाँदी का भाव 0.37 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 26.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चाँदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.20 फीसद या 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 26.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!