Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर सख्ती बड़ी : शहर में नए साल का जश्न मनाने की पूरी तरह पाबंदी, जानिए क्या हैं नए नियम

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2020, मंगलवार। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर सभी देश काफी सतर्कता बरत रहे हैं। इसके मद्देनजर भारत में भी काफी सख्ती बढ़ गई है। नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर कई राज्यों ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि इस महीने का शुरूआत में ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पता चलने के बाद तमाम देशों में बेचैनी बढ़ गई है और इसके मद्देनजर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा कई यूरोपियन देशों में भी नए स्ट्रेन के मामले सामने आए हैं। वहीं, भारत में भी इसके केस सामने आने के बाद सरकार काफी सतर्क हो गई है और ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स को फिलहाल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि किन-किन राज्यों ने नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर प्रतिबंध लगाए हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक के लिए कर्फ्यू लगाया है, जो पांच जनवरी तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान, गैर-जरूरी दुकानें बंद रहेंगी। वहीं मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर नए साल का जश्न मनाने की मनाही है। इसके अलावा, चर्च जाने वाले लोगों की संख्या पर भी निगरानी रखी जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल के जश्न को लेकर कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत किसी भी कार्यक्रम के लिए लोगों को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। मुख्य सचिव आरके तिवारी की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, नववर्ष के जश्न के लिए जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा, पूर्व में कोविड-19 को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का भी पूरी तरह से पालन करना होगा।

कर्नाटक में न्यू ईयर इवनिंग पर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान, क्लब, पब, रेस्तरां या इस तरह के सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी पर पाबंदी लगाई गई है, जो दो जनवरी तक जारी रहेगा। इन जगहों पर कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!