Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेश

सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने नहीं होंगी पेश, उन्‍होंने एजेंसी से 5 जनवरी तक का माँगा समय

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2020, मंगलवार। सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत आज PMC बैंक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगी। उन्‍होंने एजेंसी से 5 जनवरी तक का समय मांगा है। गौरतलब है कि शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नोटिस मिलने के बाद से पूरी शिवसेना तिलमिला गई है। नोटिस मिलने पर संजय राउत ने भी आरोप लगाया है कि ऐसा करके महाराष्ट्र सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है।

संजय राउत ने भी ये भी कहा था कि वह भाजपा को उसी की भाषा में जवाब देंगे। बता दें कि ईडी संजय राउत की पत्‍नी वर्षा से पीएमसी घोटाले से  संबंधित 50 लाख रुपयों के लेन देन के बारे में सवाल जवाब करना चाहती है जो पीएमसी घोटाले के आरोपित प्रवीण राउत की पत्नी के साथ हुआ था। इस बारे में वर्षा राउत ने कहा था कि ये राशि उन्‍होंने संपत्ति की खरीद फरोख्‍त के लिए उधार ली थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान ही पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक) में हुई धोखाधड़ी को लेकर पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया था। इस बारे में आरबीआइ को जानकारी मिली थी कि पीएमसी बैंक ने एक रियल एस्टेट डेवलपर एचडीआइएल को करीब 6,500 करोड़ रुपये का कर्ज देने के लिए फर्जी बैंक खातों का प्रयोग किया था। जांच के दौरान ईडी को आरोपित प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी राउत एवं वर्षा राउत के बीच हुए लेन-देन का पता चला था।ईडी इस बारे में ही वर्षा से पूछताछ करना चाहती है जिसे लेकर अब तक तीन समन भेजे जा चुके हैं। वर्षा राउत को भेजे गए समन को लेकर अब सियासत में भी उबाल आ रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!