Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘किसान न्याय यात्रा’ को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद भगवंत मान आ रहे हैं उत्तराखंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2020, मंगलवार। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान आज से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुँच रहे हैं। वह उधमसिंहनगर जिले में अलग-अलग जगहों पर कृषि बिल का विरोध कर किसान न्याय यात्रा निकालकर जनसभा करेंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने भी व्यवस्था चाकचौबंद की है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के मुताबि सांसद मान 29 दिसंबर को काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर में आप द्वारा आयोजित किसान न्याय यात्रा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जगह जगह पर आप कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। अगले दिन 30 दिसंबर को भी नानकमत्ता साहिब, खटीमा समेत कई जगह किसान न्याय यात्रा के तहत जनसभा करेंगे। इस दौरान वह कृषि बिल के खिलाफ कई किसानों से मुलाकात भी करेंगे। रावत ने कहा आप किसानों के समर्थन में किसानों के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार किसानों के प्रति अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। दुष्प्रचार करके किसानों के आंदोलन को खत्म करने की तानाशाही कर रही है। यह बिल किसानों को भविष्य में नुकसान पहुंचाने वाला है।

भगवंत मान का कार्यक्रम

  • सांसद भगवंत मान 29 दिसंबर को सुबह नौ बजे जसपुर क्षेत्र के नादेही के पास ग्राम रायपुर में यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुँचेंगे। यहां से खटीमा पहुंचने वाली किसान न्याय यात्रा में शिरकत करेंगे। इस किसान यात्रा का संयोजक आप के वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली को बनाया गया है।
  • किसान यात्रा रायपुर से चलकर जसपुर के गांधी पार्क होते हुए मंगलवार को सुबह 10 बजे काशीपुर पहुंचेगी और नई अनाज मंडी में आप सांसद एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद किसान न्याय यात्रा बाजपुर पहुंचेगी और दोपहर एक बजे रामराज रोड पर किसान मंडी में किसानों की सभा होगी।
  • 30 दिसंबर को किसान न्याय यात्रा किच्छा और सितारगंज विधानसभा होते हुए 11 बजे गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के पास पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा चार बजे तराई बीज निगम मैदान खटीमा पहुंचेगी।
  • इस दौरान कलेर ने कहा कि बीते एक महीने से पूरे देश के किसान तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक उनकी मांगे नहीं मानी हैं, आप पूरी तरह किसानों के साथ है।

AAP पूरजोर तरीके से सरकार के इस काले कानून का विरोध करती है, और इस आंदोलन में किसानों के साथ खड़ी है। उत्तराखंड के भी कई किसान दिल्ली में आंदोलन पर बैठे है जो अपने हक़ के लिए कृषि कानून का विरोध कर रहे है। वह किसान न्याय यात्रा और जनसभा को संबोधित कर केंद्र सरकार की किसानों के प्रति तानाशाही का विरोध  करेंगे। किसान न्याय यात्रा जनसभा २९ दिसंबर को प्रातः ११ बजे नई अनाज मंडी, बाजपुर में दोपहर दो बजे रामराज रोड किसान मंडी, शाम चार बजे श्याम टॉकीज रोड कंचन तारा होटल में जनसभा होगी। दूसरे दिन साढ़े १२ बजे गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के समीप, शाम चार बजे तराई बीज निगम मैदान कंजा बाग चौराहा खटीमा में जनसभा होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!