Breaking News :
>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

गुरुवार को सोने-चाँदी कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज की कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, १४ जनवरी २०२१, गुरूवार। सोने एवं चाँदी की वायदा कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:23 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 455 रुपये यानी 0.92 फीसद की गिरावट के साथ 48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का दाम 49,305 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर, अप्रैल 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 428 रुपये यानी 0.87 फीसद टूटकर 48,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले बुधवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 49,285 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चाँदी की कीमत 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:24 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 871 रुपये यानी 1.32 फीसद लुढ़ककर 65,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 66,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। मई, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 742 रुपये यानी 1.11 फीसद की गिरावट के साथ 66,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 66,842 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत : ब्लूमबर्ग के अनुसार कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 0.29 डॉलर यानी 1.12 फीसद की गिरावट के साथ 25.29 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। हालांकि, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.06 डॉलर यानी 0.25 फीसद की बढ़त के साथ 25.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

सोने की कीमत 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का मूल्य 15.50 डॉलर यानी 0.84 फीसद की गिरावट के साथ 1,839.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने की कीमत 3.09 डॉलर यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 1,842.42 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!