Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे 31 जनवरी को पोलियो टीकाकरण दिवस का शुभारंभ

 आकाश ज्ञान वाटिका, १४ जनवरी २०२१, गुरूवार। इस साल 17 जनवरी से शुरू होने वाला पोलियो टीकाकरण अभियान अब 31 जनवरी से चलाया जाएगा। भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 31 जनवरी 2021 को पोलियो टीकाकरण दिवस को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर करेंगे।

इससे पहले बुधवार को सरकार ने पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को ‘अप्रत्याशित गतिविधियों’ की वजह से अगले आदेश तक के लिए टाल दिया था। इस कार्यक्रम के तहत देशभर में 0-5 साल उम्र वर्ग के बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षा के लिए वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जाती है। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस को आमतौर पर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के रूप में जाना जाता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार्यक्रम को टाले जाने के बारे में सभी राज्यों को नौ जनवरी को पत्र के जरिये सूचित कर दिया था।

इसके पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने आठ जनवरी को कहा था कि हम पोलियो के खिलाफ राष्ट्रीय प्रतिरक्षण कार्यक्रम 17 जनवरी से चलाने जा रहे हैं। यह दो-तीन दिन चलेगा। इसके तहत टीकाकरण से छूट गए बच्चों की भी पहचान होगी तथा उनका टीकाकरण किया जाएगा। यह टीकाकरण पोलियो वायरस के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर मुक्कमल प्रतिरक्षण का स्तर बनाए रखने के लिए जरूरी है।

मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम बता चुके हैं। इसमें करीब तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंटलाइन वर्करों को प्राथमिकता दी जानी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!