Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

काजोल ने अपनी शादी के बारे में 22 साल बाद किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा ?

 आकाश ज्ञान वाटिका, १४ जनवरी २०२१, गुरूवार। अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल न केवल बॉलीवुड के शानदार कलाकार हैं बल्कि खूबसूरत कपल भी हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। काजोल और अजय देवगन ने 24 फरवरी साल 1999 को एक-दूसरे से शादी की थी। इन दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। 22 साल बाद काजोल ने अपनी शादी के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

काजोल ने बताया है कि जब वह अजय देवगन से शादी करने वाली थीं, तो उनकी उम्र 24 साल थी। जिसकी वजह से उन्हें थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 24 साल की होने के कारण काजोल के पिता मशहूर निर्देशक शोमू मुखर्जी उनकी शादी के खिलाफ थे। वह चाहते थे कि पहले काजोल ठीक से काम करें। अभिनेत्री ने यह बात हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कही है। अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरे पिता मेरी शादी के फैसले के खिलाफ थे। वह चाहते थे कि पहले मैं काम पर ध्यान दूं और फिर शादी करूं, लेकिन मेरी मां ने (अभिनेत्री तनूजा) मेरा बहुत साथ दिया’।

काजोल ने अपनी मां तनूजा के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मेरी मां ने मेरा बहुत साथ दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि अपनी साहसी भावना की सुनूं। उन्होंने वही किया जो वह करना चाहती थीं।’ आपको बता दें कि शादी से पहले काजोल और अजय देवगन की प्रेम कहानी काफी चर्चा में रही थीं। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। अजय देवगन और काजोल को आखिरी बार फिल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर में साथ देखा गया था।

लंबे समय बाद काजोल और अजय देवगन किसी फिल्म में साथ नजर आए थे। फिल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं बुधवार को काजोल की करण-अर्जुन को 26 साल पूरे हुए हैं। यह फिल्म 13 जनवरी साल 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ थी। इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान, अमरीश पुरी, काजोल और ममता कुलकर्णी सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। करण-अर्जुन को गिनती बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में होती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!