Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जनपद नैनीताल में कोविड वैक्सीनेशन हेतु कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ – गुरूवार को दिया गया 168 कार्मिकों को प्रशिक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, १४ जनवरी २०२१, गुरूवार, हल्द्वानी (सूचना)। कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड आमद से पूर्व जनपद में कोविड वैक्सीनेशन हेतु कार्मिकों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के निर्देशन में बृहस्पतिवार को मेडिकल काॅलेज सभागार में वैक्सीनेशन कार्मिकों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। आगामी 16 जनवरी को प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद में चार स्थानों महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी, बीडी पाण्डे महिला चिकित्सालय नैनीताल व संयुक्त चिकित्सालय गरमपानी में कोविड वैक्सीनेशन किया जायेगा। गुरूवार को दो चरणों में 168 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

 

प्रशिक्षण में नोडल एवं अपर जिलाधिकारी के.एस. टोलिया ने कहा कि सभी कार्मिक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और प्रशिक्षण में दी जा रही सभी जानकारियों को भलि भाॅति समझें ताकि वैक्सीनेशन के समय किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कोई भी गलती क्षम्य नहीं होगी। श्री के.एस. टोलिया ने मेडिकल काॅलेज में आगामी 16 जनवरी को किये जाने वाले वैक्सीनेशन कक्षों का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायज़ा भी लिया।

मास्टर ट्रेनर व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० रश्मि पन्त ने बताया कि सभी रूम मानकों के अनुसार बनाये जायेंगे, जिसमें तीन कक्ष होंगे, पहला कक्ष टीका लगवाने वालों के लिए वेटिंग कक्ष, दूसरा कक्ष टीकाकरण के लिए एवं तीसरा कक्ष टीकाकरण के पश्चात 30 मिनट तक लाभार्थी की निगरानी के लिए होगा। कक्षों में सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का भी पूर्ण अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को वैक्सीन एवं वैक्सीनेशन की तकनीकि जानकारियाॅ देते हुए कहा कि टीकाकरण केंद्र पर समुचित मात्रा में सैनिटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था रखी जायेगी ताकि लाभार्थियों एवं कर्मियों के द्वारा सेनीटाइजर का उपयोग किया जा सके। साथ ही कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई का पूर्ण रूप से ध्यान देते हुए निर्गत प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। टीकाकरण के पश्चात लाभार्थी को किसी प्रकार की परेशानी के प्रबंध के लिए सेंटरों पर एनाफलीसिस किट एवं एईएफआई किट की पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेगी। टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण के उपरान्त जनित जैव चिकित्सा अपशिष्टों के प्रबंधन (बायो वेस्ट मैनेजमेंट) के लिए हेतु कलर कोडेड बैग्स पर्याप्त मात्र में उपलब्ध रहेगी। वेटिंग तथा ऑब्जर्वेशन रूम में पर्याप्त संख्या में बेड एवं कुर्सी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। वैक्सीनेशन सेंटरों पर कोविड सम्बन्धी बैनर पोस्टर का प्रदर्शन एवं साज-सज्जा सामग्रियों का समुचित प्रबंध अनिवार्य रूप से किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति को खाँसी, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण हों तो, ऐसे व्यक्तियों को किसी भी दशा में वैक्सीन नहीं लगायी जायेगी। एक वायल दस लोगों को लगायी जानी है। प्रत्येक व्यक्ति को 0.5 एमएल डोज़ लगायी जायेगी। वैक्सीन बेशकीमती होने के कारण वायल को आवकश्कता पड़ने पर ही खोला जाये।

डाॅ० रश्मि पन्त ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए सभी चयनित स्थलों का नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कोविड का टीका सभी प्रमाणित वैक्सीन प्रक्रियाओं से गुजरने का बाद ही स्वीकृत की गयी है और पूर्णतया सुरक्षित है। चरणवार तरीके से इसे सभी को उपलब्ध कराने की सरकार की योजना है।

उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे से शीतजल मत्स्य अनुसंधान केन्द्र भीमताल में पहाड़ी क्षेत्रों, बेतालघाट, रामगढ़, धारी, ओखलकाण्डा, भीमताल क्षेत्रों में तैनात वैक्सीनेशन कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप निदेशक सूचना एवं नोडल मीडिया प्रबन्धन योगेश मिश्रा, उप जिलाधिकारी विवेक राय, रिचा सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० टीके टम्टा, परियोजना निदेशक अजय सिंह, सहायक निदेशक अल्प बचत अखिलेश शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!