Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर में बच्चों में खतरे की संभावना : व्यवस्थाओं में जुटा स्वास्थ्य विभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2021, मंगलवार, देहरादून। कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर में बच्चों में खतरे की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। शहर के सभी बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में बच्चों के लिए व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है, वहीं कोविड केयर सेंटर में भी सुविधाओं का आकलन कर बच्चों के लिए बेड आरक्षित किए जाएंगे। एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान सरकारी व निजी अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। उनकी तरफ से सभी अस्पतालों को बेड की संख्या बढ़ाने के साथ व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

बच्चों में संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए देहरादून में 17 साल तक के बच्चों के लिए बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही एनआइसीयू (न्यूनेटल इंटेसिव केयर यूनिट) और पीआइसीयू (पीडियाटिक इंटेसिव केयर यूनिट) में बेड की संख्या को बढ़ाया जाएगा। बच्चों के लिए कोविड डेडिकेटेड बेड की संख्या हजार तक बढ़ाने के साथ एनआइसीयू और पीआइसीयू में भी बेड की संख्या को 250 तक करने की तैयारी की जा रही है।

दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, कोरोनेशन अस्पताल, प्रेमनगर अस्पताल, स्पोट्र्स स्टेडियम कोविड केयर सेंटर, तीलू रौतेली कोविड केयर सेंटर, श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल

दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के बाद अब कोरोनेशन अस्पताल में भी सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। फिलहाल केवल कोरोना संक्रमित मरीज की ही जांच हो सकेगी।

  • डॉ. अशोक कुमार (विभागाध्यक्ष बाल रोग) का कहना है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक होने की आंशका जताई जा रही है। ऐसे में अस्पताल में पीआइसीयू, एनआइसीयू व वार्ड में बच्चों के लिए बेड बढ़ाए जाने के लिए तैयारी की जा रही है। जितना संभव होगा, बच्चों के लिए बेड बढ़ाए जाएगे।
  • डॉ. दिनेश चौहान (एसीएमओ) का कहना है कि तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की संभावना को देखते हुए दून में तैयारी तेज कर दी गई है। इसके साथ ही अस्पतालों में बेड आरक्षित किए जा रहे हैं। शहर में सभी कोविड अस्पताल समेत अन्य निजी अस्पतालों में भी संभावनाएं तलाशी जा रही है।

दून अस्पताल

उपलब्धता

  • पीआइसीयू में 8 बेड
  • पीडियाटिक वार्ड में 22 बेड
  • एनआइसीयू में 22 बेड

डिमांड

  • पीआइसीयू में पांच अतिरिक्त बेड
  • पीडियाटिक वार्ड में 18 और बेड

कोरोनेशन अस्पताल

उपलब्धता

  • पीडियाटिक वार्ड में 10 बेड

डिमांड

  • पीआइसीयू में 20 बेड

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!