Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

बाड़मेर में पकड़ा गया झोलाछाप चिकित्सक : बेड लगाकर कर रहा था कोरोना संक्रमितों का उपचार

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2021, मंगलवार, जोधपुर। जोधपुर संभाग के सरहदी जिले बाड़मेर में एक झोलाछाप चिकित्सक कोरोना का इलाज करता पकड़ा गया है। चिकित्सक के फर्जी अस्पताल के बाहर बड़ा लंबा चौड़ा टेंट लगाया गया था और साथ ही भीतर के तीन कमरों में 30 से 35 बेड ऑक्सीजन युक्त थे। जिन पर कुछ मरीज भी भर्ती थे। इलाज के नाम पर जान जोखिम में डालने की शिकायत पर बाड़मेर के सिवाना एसडीएम कुसुमलता चौहान ने हल्का पटवारी कुसीप ग्राम में इस कारवाई को अंजाम दिया, अस्पताल की जांच की व लाइसेंस व डिग्री सम्बंधित कागजात मांगने पर उपलब्ध नही करवा पाने पर एसडीएम ने मेडिकल व अस्पताल को सील किया तथा डॉक्टर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। एसडीएम की ओर से भी अभद्रता करने व राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

बाड़मेर एसडीएम को सिवाना के निकटवर्ती कुसीप ग्राम में फर्जी चिकित्सक के द्वारा अस्पताल खोल कर उसमें  30 -35 ऑक्सीजन युक्त बेड लगाकर इलाज करने की शिकायत मिली थी, जिसका सत्यापन करवाने पर वह सही साबित हुआ, साथ ही मौके पर कोरोना गाइडलाइन का भी पालन नही हो रही था। सोशियल डिस्टसिंग की धज्जियां भी उड़ रही थी। जिसकी सूचना पटवारी द्वारा एसडीएम को देने पर एसडीएम कुसमलता चौहान मय राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर फर्जी चिकित्सक मेडिकल संचालक राजेन्द्रसिंह सोलंकी द्वारा बड़ी संख्या में बेड लगाकर मरीजों का इलाज करना पाया गया। कार्यवाही के समय 7 मरीज भी अस्पताल में भर्ती पाए गए, जिनका इलाज जारी था।

पूूूछताछ में अपने आप को डॉक्टर बताने वाला राजेन्द्रसिंह कोई संतुष्ट जवाब नही दे पाया। आरोपी राजेन्द्र सिंह ने स्वयं को एसएन मेडिकल कॉलेज जयपुर का अंतिम वर्ष का छात्र बताया। खुद के पास मेडिकल डिग्री व अस्पताल लाईसेंस होने की बात पर वह अधिकारियों से उलझ गया, जिसके बाद एसडीएम ने पुलिस व बीसीएमओ को सूचने देकर बुलाया।

अस्पताल की जांच की व लाइसेंस व डिग्री सम्बंधित कागजात मांगने पर उपलब्ध नही करवा पाने पर एसडीएम ने मेडिकल व अस्पताल को सील किया तथा डॉक्टर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। बीसीएमओ संजय शर्मा ने बिना डिग्री, लाइसेंस के अवैध तरीके से अस्पताल चलाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। एसडीएम कुसमलता चौहान ने अभद्रता करने व राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करवाया। आरोपी फर्जी चिकित्सक ने कोरोना महामारी में मरीज कही ओर नही जाए इसके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था अस्पताल में कर रखी थी,और इलाज के नाम पर उनसे बड़ी राशि भी वसूलता था। ऑक्सीजन संकट के समय फर्जी चिकित्सक कहां से इन सिलेंडर की व्यवस्था करता था और अभी तक कितनों का इलाज कर चुका था पुलिस और प्रशासन इस संबंध में पड़ताल कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!