Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष श्रीवास्तव ने ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों का उपचार एक ही अस्पताल में करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2021, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों में ब्लैक फंगस के संक्रमण के मामले भी सामने आने लगे हैं। इससे एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों का उपचार एक ही अस्पताल में करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अन्य मरीजों में यह संक्रमण न फैले।

मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण की रोकथाम संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के मामले में संबंधित मरीजों का पूरा विवरण रखा जाए। इसमें यह भी शामिल हो कि मरीज कहां से आया है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन कम से कम 10 हजार व्यक्तियों की कोरोना की जांच अवश्य की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रभावी जांच की जाए और उसी के मुताबिक संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था बनाई जाए। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में 15 वर्ष से कम उम्र वालों और गर्भवती महिलाओं को छोड़कर सभी को आइवरमेक्टिन का कोर्स कराया जाए। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि होम आइसोलेशन के बाद भी तमाम लोग बाहर घूम रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना की एंटीजन जांच तेज कर दी गई है। मंगलवार को विकासनगर और सहसपुर समेत चकराता के कोबला, क्वांसी व सुरास, त्यूणी के कुंडा, गौरा, हरिपुर, त्यूणा, सहसपुर के गौरखपुर, रायपुर के कार्लीगाड, डोईवाला के नागल बुलंदावाला, बुल्लागांव, दूधली बड़कली में 773 व्यक्तियों की जांच की गई। इनमें 40 व्यक्ति संक्रमित पाए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!