Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
ताज़ा खबरेंदेश

‘सब कुछ बनो मगर अपनी काबलियत के दम और सेवा के दम पर’ : गुलाम नबी आजाद

राजनीति सबसे बड़ा शैतान है, यह सभी शैतानों का बाबे आदम है : गुलाम नबी आजाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, जालंधर। राजनीति सबसे बड़ा शैतान है, यह सभी शैतानों का बाबे आदम है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने क्रिश्चियन कॉलोनी में संबोधन के दौरान कही। वह यहां क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से हिस्सा लेने पहुंचे थे। आजाद ने लोगों को मानवता और सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की। इससे पहले बिशप डॉ. संतोष थॉमस ने सभी को क्रिसमस का संदेश दिया और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपने संबोधन में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वह दुनिया के तीन दर्जन से अधिक देशों में क्रिसमस उत्सव और कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। जो मजा ऊधमपुर में आया वह लाजबाव है

इस कार्यक्रम में क्रिशियन, इस्लाम, हिंदु सभी धर्म और डोगरी होने के कारण इसमें काफी अपनापन था। उन्होंने शानदार स्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को बधाई दी और सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चाहे हिंदु धर्म हो, ईसाई हो, इस्लाम हो या सिख धर्म सभी का मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि वह विद्यार्थी जीवन से महात्मा गांधी की विचारधार से खासे प्रभावित रहे हैं, क्योंकि महात्मा गांधी ने भी सभी को सभी धर्मों द्वारा दी गई सच्चाई, इंसाफ, मानवता की सेवा करने की सीख दी। सभी धर्मों में एक चीज समान है और वह इंसान और मानवता की सेवा करना, सबमें प्यार बांटना। ईश्वर ने जो इंसान को दिया है उसका मोल मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों में जाकर प्रार्थना या ईबादत करने से नहीं चुकाया जा सकता। मगर मानवता की सेवा और मदद करना ईश्वर की ईबादत करने से बड़ा है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर ने देने में कोई कमी नहीं दी है। लद्दाख से पठानकोट के बीच देखें तो सब धर्म आ जाएंगे। नदी, पहाड़, मैदान सब हैं। इससे बड़ी जन्नत और क्या होगी। उपर वाले ने सबके लिए बराबर और जरूरत से ज्यादा दिया है। जब सब कुछ बराबर दिया और जरूरत से ज्यादा है तो फिर लड़ाई की कोई वजह नहीं है। मगर राजनीति सबसे बडा शैतान है, यह सभी शैतानों का बाबे आदम है। राजनीति में जीत के लिए इंसान गिरगिट की भाषा, नजरें, सोच और बातें बदलता है। सरपंच, डीडीसी, बीडीसी, विधायक व सांसद बनने की राजनीति में जीत हासिल करने के लिए लोगों को जाति, धर्म, क्षेत्र, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्चा नाम पर बांटा जाता है। कोई भी एक बार नहीं सोचता कि इससे मानवता, देश, धर्म, समाज, प्रदेश और जिला को कितना नुकसान पहुंचता है।

अपनी राजनीतिक मतलब के लिए एक जीत हासिल करने के लिए कितनी नफरत पैदा होती है। आजाद ने कहा- सब कुछ बनो मगर अपनी काबलियत के दम और सेवा के दम पर। उन्होंने कहा जोर जबरदस्त नहीं बल्कि इंसान का चरित्र ही है दूसरों को बदल सकता है। दूसरे व्यक्ति या धर्म के अच्छे कामों से प्रभावित होकर कोई उसकी तरफ आकर्षित होता है। जब किसी को लगता है कि किसी धर्म में कुछ अच्छा है तो वह उसे अपना भी लेता है। आजाद ने कहा कि इसलिए दूसरों को डरा कर, दबा कर या बांट कर कुछ बनने से अच्छा है कि खुद में सुधार करें और दूसरों से बेहतर बनाएं। ऐसा करने से हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा और आपको अच्छा कहेगा। ईसा मसीह , पैगंबर, राम-रहीम, सिख गुरुओं ने यही सिखाया है। ईसा मसीह ने केवल ईसाई धर्म के लिए बल्कि मानवता के लिए अपने जीवन का बलिदान किया। उन्होंने सभी से वादा किया कि वह अगली बार शाम के समय में क्रिसमस के कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस बार से ज्यादा समय लेकर पहुंचेंगे। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता बृज मोहन शर्मा, अश्विनी खजूरिया, प्रीति खजूरिया, शकील शाह, परवेज शाह, राजन सभ्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!