Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना निशाना : बोले, ’12 बजे सोकर उठने वाले, वैक्सीन पर गुमराह करने वाले युवा नहीं, वह टायर्ड और रिटायर्ड’

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, लखनऊ। पिछले चुनाव के लोक कल्याण संकल्प पत्र की महत्वाकांक्षी घोषणा को पूरा करते हुए योगी सरकार प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को निःशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट दे रही है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर लखनऊ में इसकी शुरुआत करते हुए 60 हजार युवाओं को स्मार्टफोन-टैबलेट दिए गए। कविता की पंक्तियों ‘नए युग का सृजन युवकों तुम्हारे हाथ में है……….’ के माध्यम से युवाओं का प्रोत्साहन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापुरुषों के महिमागान के साथ युवाओं को उनकी क्षमता-शक्ति का स्मरण कराया। प्रदेश को नंबर एक बनाने में सहयोग मांगा और सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिए बिना तंज कसा कि बारह बजे सोकर उठने वाले, वैक्सीन पर गुमराह करने वाले युवा नहीं, वह टायर्ड और रिटायर्ड हैं।

राजधानी के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में शनिवार को आयोजित प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में सभी जिलाें से युवा आए थे। एक करोड़ युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कुछ युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन अपने हाथ से देकर मुख्यमंत्री ने किया। यहां कुल 60 युवाओं को इनका वितरण किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए योगी ने कोरोना काल के दौरान कोटा से प्रतियोगी छात्रों को वापस लाए जाने का प्रसंग याद दिलाया। कहा कि तभी तय कर लिया था कि प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रदेश के युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उसी दौरान तमाम गांवों में युवाओं से बातचीत के दौरान मालूम हुआ कि स्मार्टफोन, टैबलेट या इंटरनेट सुविधा न होने की वजह से छात्र आनलाइन क्लास नहीं ले पाए। यही सोचकर एक करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जा रहे हैं। यह सिर्फ स्नातक और परास्तनक के छात्र ही नहीं, बल्कि दस हजार प्रतियोगी छात्रों को भी दिए जा रहे हैं।

सोच ईमानदार तो काम दमदार का नारा दोहराते हुए योगी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। कहा कि 2017 से पहले नौकरियां निकलती थीं तो एक खानदान वसूली के लिए निकल पड़ता था, जबकि आज कोई युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करेगा तो उसकी जगह जेल में होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईमानदार सोच को यूपी में दमदारी से लागू किया है। बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर हमलावर सीएम ने कहा कि बारह बजे सोकर उठने वाले, वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले युवा नहीं, टायर्ड और रिटायर्ड हैं। इनसे कोई उम्मीद मत कीजिए। प्रभु श्री राम, कृष्ण और बुद्ध से लेकर वीर सावरकार सहित तमाम क्रांतिकारियाें और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई जैसे कारपोरेट जगत के दिग्गजों का उल्लेख कर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि आगे बढ़ें और उत्तर प्रदेश को नंबर एक बनाने में जुटें।

 मुख्यमंत्री योगी ने किया युवाओं का आव्व्हान

‘नए युग का सृजन युवकों तुम्हारे हाथ में है,

समूचा जग युवा पीढ़ी तुम्हारे साथ में है।

प्रबल फौलाद सच मानो तुम्हारे गात में है,

नए युग का सृजन युवकों तुम्हारे हाथ में है।

सफलता तो तुम्हारी बात में है, जज्बात में है,

नए युग का सृजन युवकों तुम्हारे हाथ में है।’ 

हर कमिश्नरी में एक सप्ताह में बंटेंगे स्मार्टफोन और टैबलेटः 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल स्मार्टफोन और टैबलेट नहीं है। इसके साथ आपको फ्री में डिजिटल एक्सेस की सुविधा भी मिलने जा रही है। मुफ्त में कंटेंट उपलब्ध होंगे। अब हर कमिश्नरी में इस तरह के कार्यक्रम कर स्मार्टफोन और टैबलेट बांटे जाएंगे। डिजिटल क्रांति को गांव-गांव पहुंचाया जाएगा। उन्होंने डिजी शक्ति पोर्टल अौर डिजी शक्ति अध्ययन एप भी लांच किया।

मुख्यमंत्री ने ओलंपियन चानू को डेढ़ करोड़ सम्मान राशिः 

मुख्यमंत्री ने ओलिंपिक में पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ियाें की तरह ही टोक्यो ओलिंपिक में पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मणिपुर निवासी मीरा बाई चानू को सम्मानित करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये सम्मान राशि भेंट की। उनके कोच विजय कुमार शर्मा को भी दस लाख रुपये सम्मान राशि प्रदान की।

धर्मेंद्र प्रधान बोले, मोदी-योगी के नेतृत्व में यूपी बनेगा नंबर एक: 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में एक मानक खड़ा किया है। पहले की सरकारों ने भी कार्यक्रम किए, लेकिन योगी ने भव्य कार्यक्रम किया है। कोरोना काल में मोबाइल, टैबलेट और लैपटाप का बोलबाला बढ़ गया, लेकिन यह सुविधा न होने से पचास फीसद युवा आनलाइन क्लास से नहीं जुड़ सके। योगी एक करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दे रहे हैं, जबकि भारत सरकार गांव-गांव तक इंटरनेट नेटवर्क का जाल बिछाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में यूपी नंबर एक बनेगा। 

महाना बोले, पूरे नहीं होंगे मुंगेरीलाल के सपनेः 

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बिना नाम लिए सपा मुखिया पर तंज कसा कि मुंगेरीलाल के सपने अब पूरे नहीं होंगे। योगी की भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टालरेंस की नीति से विकास और विश्वास का माहौल बना है। ‘योगी फार यूथ’ का नारा देते हुए महाना ने युवाओं को प्रोत्साहित किया कि मेहनत कर यूपी के ब्रांड एंबेसडर बनें। मंच पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद, जलशक्ति मंत्री डॉ० महेंद्र सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्वाति सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीशचंद द्विवेदी, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, अजीत पाल और लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया भी थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!