Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान : दुनिया की पहली डीएनए वैक्‍सीन की भी होगी जल्दी शुरुआत,

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, नई दिल्ली। देश में फिर से सिर उठा रही कोरोना महामारी और सामने आने वाले इसके नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए जल्‍द ही नाक से दी जाने वाली वैक्‍सीन की शुरुआत हो जाएगी। इसकी घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिए अपने संबोधन में की है। उन्‍होंने इस दौरान देशवासियों से ओमिक्रोन के नए खतरे से निपटने के लिए लापरवाह न होने की भी अपील की है। देश को दिए अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि इस बात के पुख्‍ता प्रमाण हैं कि इस महामारी से केवल और केवल सावधान रहते हुए ही लड़ा और जीता जा सकता है। इसलिए मास्‍क का उपयोग, साफ-सफाई और एक दूसरे से दूरी बनाए रखने की आदत को किसी भी सूरत से न छोड़ें।

बच्‍चों को भी लगेगी वैक्‍सीन

अपने संबोधन में पीएम ने बताया कि अगले वर्ष 3 जनवरी से 15 साल से 18 साल की आयु के बीच के बच्‍चों का वैक्‍सीनेशन शुरू हो जाएगा। 10 जनवरी 2022 से हेल्‍थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज देने का भी काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 60 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लोगों को भी डाक्‍टर की सलाह के बाद ये वैक्‍सीन दी जा सकेगी।

हमारी क्षमता, ताकत और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है

क्रिसमस के मौके पर दिए अपने संबोधन में उन्‍होंने देशवासियों को कुछ खास जानकारियां भी दी जो ओमिक्रोन से बढ़ती दहशत के लिए बेहद जरूरी भी थी। उन्‍होंने इस दौरान बताया कि तेजी से सामने आ रहे वैरिएंट के साथ ही हमारी क्षमता, ताकत और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। देश में नई चीजों को लाने की जज्‍बा भी बढ़ रहा है। उन्‍होंने बताया कि देश में फिलहाल 18 लाख आइसोलेशन बेड मौजूद हैं। इसके अलावा 5 लाख ऐसे बेड हैं जिनके साथ आक्‍सीजन सपोर्ट है। साथ ही मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए 1 लाख 40 हजार आईसीयू बेड भी उपलब्‍ध हैं। करीब 90 हजार बेड केवल बच्‍चों के लिए मौजूद हैं।

आक्‍सीजन की पर्याप्‍त सप्‍लाई 

मौजूदा समय में देश में 3 हजार से अधिक PSA आक्‍सीजन प्‍लांट्स काम कर रहे हैं। गंभीर स्थिति से निपटने के लिए करीब चार लाख आक्‍सीजन सिलेंडर देशभर में उपलब्‍ध करवाए गए हैं। सभी राज्‍यों को इस महामारी और नए वैरिएंट से लड़ने के लिए दवाओं का पूरा स्‍टाक मुहैया करवाया गया है। साथ ही राज्‍यों को बफर स्‍टाक रखने के लिए भी कहा गया है। राज्‍यों को पर्याप्त टेस्टिंग किट्स भी दी जा रही हैं।

अगले वर्ष होगी शुरुआत 

विदित रहे कि भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत इस वर्ष 16 जनवरी को हुई थी। तब से लेकर आज तक देशभर में 141 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 फीसद से अधिक जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। वहीं करीब 90 फीसद लोगों को वैक्‍सीन की एक खुराक दी जा चुकी है। गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल जैसे राज्यों ने सौ फीसद सिंगल डोज वैक्‍सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!