Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
खेल-जगतताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

क्रिकेट से संन्यास ले चुके हरभजन सिंह राजनीति में रख सकते कदम, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, जालंधर। क्रिकेट हरभजन सिंह ने गत दिवस सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही यह चर्चाएं भी एक बार फिर होने लगी हैं कि क्या हरभजन सिंह राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले हरभजन सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से भी मुलाकात की थी। आज जालंधर में मीडिया कर्मियों ने भज्जी से जब इस संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा, ”मैंने अभी इस बारे में कुछ नहीं सोचा है। मुझे अलग-अलग पार्टियों से शामिल होने के ऑफर मिले हैं। मैंने नवजोत सिंह सिद्धू से बतौर क्रिकेटर मुलाकात की थी।’

हरभजन सिंह ने कहा कि वह सभी पार्टियों के नेताओं को जानते हैं। अगर वह पालिटिक्स में एंट्री करेंगे तो मीडिया को जरूर बताएंगे। चाहे वह राजनीति हो या कुछ दूसरा रास्ता, उनका मकसद पंजाब की सेवा करना है। वह अब तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं। बता दें, पिछले दिनों सिद्धू से मुलाकात के बाद भी हरभजन के राजनीति में कूदने की चर्चाएं थी, लेकिन बाद में भज्जी ने इस पर खुद विराम लगा दिया था, लेकिन अब भज्जी के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एक बार फिर इन चर्चाओं ने जन्म ले लिया है।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार भज्जी की राजनीति में कूदने को लेकर भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों से बातचीत चल रही है, लेकिन अभी वह पत्ते नहीं खोलना चाहते। सूत्रों के मुताबिक भज्जी भाजपा से छह महीने से संपर्क में हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से भी उनकी मुलाकात हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आप के कुछ नेता भी भज्जी के संपर्क में हैं, लेकिन भज्जी अभी फैसला नहीं कर पाए हैं। प्रेस कांफ्रेंस में जिस तरह से भज्जी ने कहा कि वह पंजाब की सेवा करना चाहते हैं उससे संकेत मिलते हैं कि वह राजनीति में कूदकर यह करना चाहते हैं।

क्रिकेट हरभजन सिंह ने ऐसे मौके पर क्रिकेट से संन्यास लिया है, जब पंजाब के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में यह चर्चाएं उठना कि वह राजनीति में जा सकते हैं कहीं न कहीं मजबूत हैं। क्रिकेट करियर को विराम देकर राजनीतिक पारी शुरू करने का यह उनके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। वह किस पार्टी में जाएंगे यह अभी भविष्य के गर्भ में छुपा है।

बविदित रहे कि भाजपा के सीनियर नेताओं से भज्जी की मुलाकात की चर्चा के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने भज्जी के साथ ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी। इसके बाद चर्चाओं को और बल मिला था। सिद्धू ने इस फोटो के साथ कमेंट किया था कि यह संभावनाओं वाली फोटो है और इससे संकेत मिलता है कि भज्जी कांग्रेस के भी करीब हैं और भाजपा के भी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!