Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कुछ जनरल ओबीसी कर्मचारी अब कह रहे हैं कि वह हड़ताल में शामिल ही नहीं हुए

आकाश ज्ञान वाटिका। 15 अप्रैल, 2020, बुधवार। जनरल ओबीसी वर्ग के कुछ कर्मचारी अब यह कह रहे हैं कि वह हड़ताल में शामिल ही नहीं हुए थे। ऐसे में फरवरी और मार्च महीने की उनकी तनख्वाह बिना किसी कटौती के स्वीकृत की जाए। हालांकि, उनके इस तर्क को तभी माना जाएगा जब विभागाध्यक्ष हड़ताल में शामिल न होने की पुष्टि कर दें या संगठन इसकी तस्दीक कर दे। कर्मचारियों के इस प्रयास पर उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने हैरानी जताते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो कर्मचारियों के बारे में संगठन जांच के बाद उचित फैसला लेगा।

बिना आरक्षण पदोन्नति बहाली के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने हक पाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। दो से 18 मार्च तक पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहने के बाद आखिरकार सरकार को पदोन्नति बहाली का आदेश जारी करना ही पड़ा। लेकिन इन सबके बीच जो सबसे बड़ी बाधा आई, वह यह कि कर्मचारियों को न तो मार्च महीने में फरवरी महीने का वेतन मिला और अब अप्रैल में मार्च महीने का वेतन मिल पाया।

सवाल यह था कि सरकार ने हड़ताल के दौरान नो वर्क नो पे का आदेश लागू कर दिया था। हड़ताल खत्म होने के बाद जब कर्मचारियों को लगा कि उनकी हड़ताल की अवधि में तनख्वाह कट जाएगी, तो मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मिले। सरकार ने आश्वासन दिया कि जिन कर्मचारियों की ईएल बची हुई हैं, उनकी ईएल को समायोजित करते हुए तनख्वाह जारी कर दी जाए। इस बाबत सरकार की ओर से आदेश भी जारी हो गया। लेकिन मामला तब और पेचीदा हो गया जब विभागों ने कर्मचारियों से ईएल स्वीकृति का प्रमाणपत्र मांगा जाने लगा।

इस पर कई कर्मचारी ये कहने लगे कि वह हड़ताल में शामिल ही नहीं हुए थे। इसलिए प्रमाण पत्र देने का औचित्य नहीं बनता। फिलहाल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि हड़ताल में शामिल न होने की बात करना हास्यास्पद है। हमारे पास हर एक कर्मचारी का रिकार्ड है। अभी प्राथमिकता वेतन जारी कराने की है। इस स्थिति पर निर्णय संगठन के स्तर पर लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!