Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

अगर दूसरा क्रेडिट कार्ड लेना है और बैंक मना कर रहा है तो ऐसे मिलेगा, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका। 15 अप्रैल, 2020, बुधवार। क्रेडिट कार्ड आज के वक्त में बहुत जरूरी वित्तीय साधन बन गया है। इसे सबसे अच्छे वित्तीय उत्पादों में से एक माना जाता है, क्रेडिट कार्ड के जरिए व्यक्ति लगभग 50-60 दिनों तक कुछ खरीदारी करके बिना ब्याज दिए अपना बिल चुका सकता है। क्रेडिट कार्ड मिलने की कई शर्तें हैं, जैसे लोगों को एक निश्चित स्तर की आय, बेहतर रीपेमेंट, क्रेडिट स्कोर, रोजगार की स्थिति और कई अन्य वजहों से दिए जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति एक कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है और उसे दूसरा कार्ड चाहिए तो इसके लिए ग्राहक को एक अच्छा क्रेडिट स्कोर, क्रेडिट कार्ड के बिलों का समय पर रीपेमेंट का होना बेहद जरूरी है। हालांकि, बिना जॉब वालों को भी क्रेडिट कार्ड मिल जाता है।

कई मर्तबा ऐसा होता है कि अच्छा क्रेडिट स्कोर न होने की वजह से बैंक या क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी दूसरा क्रेडिट कार्ड देने से मना कर देती है। इसके अलावा, रीपेमेंट में चूक, क्रेडिट कार्ड बिल को लगातार आगे बढ़ाते रहना, केवल मिनिमम बकाए का भुगतान करना इन सबकी वजह से भी बैंक आपको दूसरा क्रेडिट कार्ड देने से मना कर सकते हैं।

अगर किसी व्यक्ति को दूसरा क्रेडिट कार्ड चाहिए और बैंक से उसे नहीं मिल रहा है, तो उस व्यक्ति को सबसे पहले अपने पहले क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने पर बैंक से बात करना चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति अपने मौजूदा क्रेडिट कार्ड से खरीदारी की लिमिट बढ़ा दे। साथ ही रीपेमेंट हिस्ट्री बेहतर रखने पर जोर देना चाहिए।

आप बैंक से पूछ सकते हैं कि वह दूसरा क्रेडिट कार्ड क्यों नहीं इशू कर रहा है, इसकी वजह क्या है? यदि दूसरा क्रेडिट कार्ड किसी अन्य बैंक की ओर से अस्वीकार कर दिया जाता है, तो व्यक्ति अपने खर्च, बिल भुगतान, चल रहे लोन साइकिल और EMI को एक बार फिर जांच सकता है। बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान बेहतर रीपेमेंट ज्यादा खर्च और ज्यादा आय वाले व्यक्ति से ज्यादा खुश रहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!