Breaking News :
>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरुद्रप्रयाग

G.I.C. मयकोटी, जिला रूद्रप्रयाग में आयोजन किया गया ‘बहुउददेशिय विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम’

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2023, शनिवार, रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में राजकीय इण्टर कालेज मयकोटी, जिला रूद्रप्रयाग में बहुउददेशिय विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

G.I.C. 'Multipurpose Legal Literacy Camp and Awareness Program' organized at Maykoti, District Rudraprayagबहुउददेशिय विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता सचिव/सीनियर सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग, श्रीमती अनामिका सिंह के द्वारा की गयी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों तथा अन्य उपस्थित जन सामान्य को कानूनी जानकारी देते हुये कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी होनी आवश्यक है, जिससे यदि कोई उनके अधिकारों का उलंघन करता है तो उसके विरूद्व आवाज उठा सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से अक्षम एवं अन्य दुर्बल व्यक्तियों के लिए निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है। कोई व्यक्ति अपनी किसी अक्षमता के कारण न्याय पाने से वंचित ना रह जाय, यही प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नालसा (एसिड अटैक से पीड़ित व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा योजना) 2016 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी और बताया गया कि एसिड अटैक से पीडित के उपचार एवं पुनर्वास करने की व्यवस्था योजना में की गयी है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के द्वारा पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित भरण-पोषण आदि की कानूनी जानकारी दी गयी।

इसके अतरिक्त शिविर में पुलिस विभाग के प्रतिनिधि संयोजिता रावत एस.आई. के द्वारा पुलिस विभाग के बारे में विस्तार पूर्व जानकारी दी गयी। शिविर में मंजु राजपुत, तहसीलदार रूद्रप्रयाग, अध्यक्ष,बाल विकास समिति रूद्रप्रयाग, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि शुभम शाह, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि डॉ० रीता गुसाई, रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती यशोदा खत्री, वन स्टाप सेन्टर की प्रतिनिधि कु० पल्लवी भिलंगवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग से भूपेश जोशी, कमलेश नेगी,प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज मयकोटी, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!