Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कोई राज्य एवं समाज तभी विकसित हो सकता है, जब हमारी मातृशक्ति सशक्त हो : मुख्यमंत्री

Chief Minister participated in the program organized by BJP Pradesh Mahila Morcha

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2023, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किये जाने पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक संगठन, बड़ी संख्या में मौजूद छात्राओं ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कोई राज्य एवं समाज तभी विकसित हो सकता है, जब हमारी मातृशक्ति सशक्त हो। राज्य में महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को बरकरार रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये गये। विधानसभा से राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक पास किया गया। जिस पर माननीय राज्यपाल से भी मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। आज महिलायें शिक्षा, खेल सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार तेजी से आगे रही हैं। राज्य के निर्माण में महिलाओं का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। एक विकसित समाज की नींव महिलाओं को सशक्त बनाने से ही रखी जा सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की बेटियों को आगे लाने का कार्य किया जा रहा है। संपूर्ण देश में महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य हो रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों के प्रति समाज में लोगों का नजरिया बदला है। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनायें चलाई जा रही है। केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना से समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोग लाभान्वित हो रहे हैं ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के साथ ही ‘मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना‘, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना और पोषण अभियान जैसी योजनायें चलाई जा रही हैं। राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार योजना व नंदा गौरा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन धनराशि में भी बढ़ोत्तरी की है। आज जल, थल और नभ तक महिलायें भारत का नाम रोशन कर रही हैं। पिछले साल ही नौसेना में छह जाबांज महिला अधिकारियों ने समुद्र के रास्ते पूरी दुनिया की सैर की थी। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि महिला दल की कप्तान उत्तराखंड के पौड़ी जिले की बेटी ले० कमांडर वर्तिका जोशी थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य में महिला सशक्तीकरण के साथ ही युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कारवाई की जा रही है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा हाल ही में हुई पटवारी भर्ती में गड़बड़ी पाए जाने पर उसे निरस्त कर पुनः परीक्षा की तिथि तय की गई है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र दिखाने पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

Chief Minister participated in the program organized by BJP Pradesh Mahila Morchaप्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश में महिलाओं का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा पंचायतों से लेकर नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। आज महिलायें पंचायत स्तर पर अपने गाँव को सशक्त करने का कार्य कर रही है। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका रही उसी प्रकार आज राज्य के विकास में महिलायें अपना योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो सुश्री नेहा जोशी, महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती गीता रावत, श्रीमती रुचि भट्ट, श्रीमती कमली भट्ट, श्रीमती गीता चमोली, श्रीमती सरला खंडूड़ी, श्रीमती विमला नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!