Breaking News :
>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपौड़ी गढ़वाल

जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने ली जिला योजना, राज्य सेक्टर व केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2023, शनिवार, पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर व केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा प्रस्तुत आँकड़े विभागीय आंकड़ें में एकरुपता नहीं होने पर जिलाधिकारी ने सहायक जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी व विभागीय कम्पयूटर ऑॅपरेटर के जनवरी माह के वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। जिला योजना में प्राथमिक शिक्षा, कृषि, लोनिवि निर्माण खण्ड व वन विभाग की खाराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है।

शुक्रवार को आयोजित जिला योजना, राज्य सेक्टर व केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की बैठक में प्राथमिक शिक्षा, कृषि, लोनिवि निर्माण खण्ड व वन विभाग को अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। विभागों द्वारा वित्तीय व भौतिक प्रगति को लेकर उपलब्ध कराये गये आँकड़ों को अद्यतन नहीं करने पर उन्होंने सहायक जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित विभागीय डाटा एन्ट्री आपरेटर का माह जनवरी का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। ईओ नगर पालिका परिषद पौड़ी द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं करने पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

पीएमजीएसवाई की सड़कों के डामरीकरण में धीमी गति पर जिलाधिकारी ने कहा कि 20 से 27 फरवरी 2023 को पीएमजीएसवाई डामरीकरण सप्ताह के रुप में मानायेगा इस दौरान अवषेश 35 किलोमीटर की सड़कों का डामरीकरण एक साथ किया जायेगा। डामरीकरण की सभी हेतु सभी तैयारियाँ पूरी करने के लिए उन्होने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। वन विभाग गढ़वाल को राज्य सेक्टर के केवल 01 करोड़ रूपये की धनराशि मिलने पर जिलाधिकारी ने आश्चार्य व्यक्त करते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को राज्य सेक्टर की धनराशि की माँग को बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाल में वनों की सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को बनाये रखने के लिए अधिक धनराशि की आवश्यकता है। उन्होंने उरेड़ा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोटद्वार से सटे फारेस्ट विलेजेज को प्राथमिकता के आधार पर सोलर स्ट्रीट लाईट लगाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो विभाग जिला योजना की अवमुक्त धनराशि का व्यय नहीं कर पा रहा है वे सरेण्डर की जाने वाली धनराशि के भीतर जानकारी देना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने बताया कि जिला योजना की प्रगति 63 प्रतिशत है, अधिकांश विभागों की योजनाओं के कार्य गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक शतप्रतिशत भौतिक व वित्तीय उपलब्धि प्राप्त की जायेगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, सीएमओ डॉ० प्रवीण कुमार, डीडीओ पुष्पेन्द्र चौहान, डीएसटीओ राम सलोने, जिला उद्यान अधिकारी डॉ० डीके तिवारी, ईई लोनिवि केएस नेगी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!