Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरुद्रप्रयाग

ब्लाॅक प्रमुख श्रीमती श्वेता पांडे की अध्यक्षता में ब्लाॅक सभागार उखीमठ में आयोजित की गई क्षेत्र पंचायत उखीमठ की बैठक

  • जनप्रतिनिधियों द्वारा बिजली,पानी, सड़क, शिक्षा सहित अपने-अपने क्षेत्र की समस्यायें प्रमुखता से सदन में रखी।

Area Panchayat Ukhimath meeting organized in Block Auditorium Ukhimath under the chairmanship of Block Chief Mrs. Shweta Pandeyआकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2023, शनिवार, रुद्रप्रयाग। क्षेत्र पंचायत उखीमठ की बैठक ब्लाॅक प्रमुख श्रीमती श्वेता पांडे की अध्यक्षता में ब्लाॅक सभागार उखीमठ में आयोजित की गई। इस दौरान जन प्रतिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा बिजली,पानी, सड़क, शिक्षा सहित अपने-अपने क्षेत्र की समस्यायें प्रमुखता से सदन में रखी।

शनिवार को क्षेत्र पंचायत की आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत जाल मला समस्त जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने जाल तत्ला मोटर मार्ग कुंवर बैंड से कुला डंगी होते हुए जाल मल्ला बोंगा बस्ती तक मोटर मार्ग निर्माण तथा कोटमा मोटर मार्ग से राजकीय इंटर कॉलेज कोटमा, सोनलू, मंजेरा होते हुए जाल मल्ला मोटर मार्ग निर्माण करवाने के संबंध में माँग राखी।

ग्राम प्रधान जामू बबीता देवी ने फाटा जामू मोटर मार्ग के सुधारी करण/डामरीकरण के संबंध में, ग्राम पंचायत भींगी ने पीएमजीएसवाई रोड पलदाडी-सेमला मोटर मार्ग पर पैदल रास्ता काटा गया, जिससे ग्रामीणों को पैदल मार्ग में परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है, पैदल मार्ग का जल्दी से जल्दी निर्माण करने के संबंध में माँग रखी। ग्राम पंचायत कोटमा ने ग्राम पंचायत की राजस्व ग्राम खुशबू में रुक्षमहादेव जाने वाला रास्ता बनवाने के संबंध में, सदस्य क्षेत्र पंचायत मनसूना, बुरुवा ने पीएमजीएसवाई द्वारा ग्राम सभा बुरूवा में रोड कटिंग की मिट्टी से खेतों में खड़ी फसल नुकसान मुआवजे के संबंध में, ग्राम प्रधान मक्कू ने ताला बरंगाली पाव मक्कू सड़क से 3 किलोमीटर लिंक मार्ग दिलगा ग्वाड के लिए स्वीकृत किये जाने संबंध में माँग रखी। सदस्य क्षेत्र पंचायत जामू-रविग्राम ने ग्राम पंचायत जामू में ट्रांसफार्मर लगवाने के संबंध में माँग रखी।

इस अवसर पर प्रमुख श्रीमती श्वेता पांडे ने उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि गाँव के चहुँमुखी विकास में जन प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जन प्रतिनिधियों की ओर से जो भी शिकायत दर्ज कराई गई हैं उनका समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही से जनप्रतिनिधियों सहित सदन को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा जो भी शिकायत एवं समस्यायें उठाई गयी हैं, उन समस्याओं को सम्बन्धित विभाग अगली बैठक होने से पूर्व ही शीर्ष प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें साथ ही संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी से जन प्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए।

बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख श्रीमती कबिता नोटियाल, कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य गुप्तकाशी गणेश तिवारी, विनोद राणा, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुभाष रावत, सचिव प्रधान संगठन संदीप पुष्पवान, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा, उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, जिला व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी दिनेश मैठाणी द्वारा किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!