Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 2 किमी० पैदल चलकर ग्राम मल्यासू तल्ला में ग्राम चौपाल आयोजित कर सुनी ग्रामीणों की समस्यायें

District Magistrate Mayur Dixit walked 2 km and organized a village chaupal in village Malyasu Talla and listened to the problems of the villagers.आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2023, शनिवार, रुद्रप्रयाग। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 2 किमी० पैदल चलकर ग्राम मल्यासू तल्ला में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

District Magistrate Mayur Dixit walked 2 km and organized a village chaupal in village Malyasu Talla and listened to the problems of the villagers.ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान मल्यासू तल्ला विमल चौहान ने जिलाधिकारी को गाँव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसमें उन्होंने गाँव को सड़क मार्ग से जोड़ने की माँग तथा गाँव में पेयजल आपूर्ति की भी व्यवस्था को दूरस्थ करने की माँग की। इसके साथ ही मुख्य सड़क मार्ग से गाँव के पैदल मार्ग को भी ठीक कराने की मांग एवं उन्होंने जंगली जानवरों से ग्रामीणों की फसलों को किये जा रहे नुकसान के लिये घेरबाड़ की भी माँग की। उन्होंने गाँव में सौर ऊर्जा द्वारा लगायी गयी खराब स्ट्रीट लाईटों को बदलवाने, गाँव में प्राचीन मन्दिर डूब क्षेत्र में आने के कारण मन्दिर को गाँव में किसी अन्य उचित स्थान पर विस्थापित करने की माँग की गयी। साथ ही पुराने क्षतिग्रस्त पुल को भी ठीक करने की माँग की, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

ग्रामीणों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि हाईड्रम योजना के तहत लघु सिंचाई द्वारा गाँव के लिये पेयजल व्यवस्था की गयी थी। उक्त योजना डूब क्षेत्र में होने से पानी का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है, जिस हेतु ग्रामीणों ने हाईड्रम योजना को सुचारू करने की माँग की गयी।

ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्थ करते हुये कहा कि उनके द्वारा जो भी समस्याऐं ग्राम चौपाल के दौरान रखी गयी हैं, उन मूलभूत समस्याओं का तत्परता से संबंधित विभागों द्वारा समाधान किया जायेगा। उन्होंने गाँव को सड़क मार्ग से जोडने के लिये लो०नि०वि० के अधिकारी को इस संबंध में पूर्ण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। पेयजल व्यवस्था को जल जीवन योजना के तहत पेयजल आपूर्ति सूचारू करने के लिये जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। गाँव के पैदल मार्ग को मनरेगा योजना से दूरस्थ करने व ग्रामीणों की फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षित करने के लिये घेरबाड़ के लिये खण्ड विकास अधिकारी जखोली को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सौर उर्जा द्वारा लगायी गयी स्ट्रीट लाईटों को भी संबंधित विभाग द्वारा तत्परता से ठीक करवाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आँगनबाड़ी में अध्ययनरत बच्चों की जानकारी प्राप्त करते हुये बच्चों को नियमित टी.एच.आर. उपलब्ध कराये जाने तथा गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही मनरेगा द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की।

ग्राम चौपाल के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जखोली सूर्यप्रकाश शाह, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश शाह, श्रीमती साधना उप ग्राम प्रधान, जसपाल सिंह, वरूण रावत अभियंता लो०नि०वि०, श्रीमती लक्ष्मी राजस्व उप निरीक्षक, सौरव असवाल, वैयक्तिक सहायक सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!