Breaking News :
>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

हरिद्वार में कुंभ के दौरान कोविड जाँच के नाम पर हुए फर्जीवाड़े की होगी जाँच, सरकार ने अपनाया गंभीर रुख

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2021, गुरुवार, देहरादून। हरिद्वार में कुंभ के दौरान कोरोना जांच में हुई गड़बड़ी को लेकर मामला अब तूल पकड़ गया है। प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद भी उच्च स्तरीय जांच के स्थान पर जिला स्तर पर जांच कराने का फैसला सवालों के घेरे में है। पूरे प्रकरण को लेकर अंगुलियां स्वास्थ्य विभाग और नौकरशाही पर भी उठ रही हैं। कारण, यह मामला उस समय का है, जब प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन हुआ ही था। तब सरकार का फोकस कुंभ के आयोजन पर था और नीतिगत निर्णय लेने में नौकरशाही के साथ विभाग की अहम भूमिका थी।

हरिद्वार कुंभ के दौरान कोरोना जांच में गड़बड़ी का मामला छोटा नहीं है। देखा जाए तो शुरू से ही इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा उन्हें सौंपा गया, जो खुद जांच के दायरे में हैं। आलम यह है कि शासन द्वारा जिला स्तर पर सौंपी गई जांच भी दो स्तर पर हो रही है। एक जांच जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित समिति कर रही है, तो वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी अलग जांच बिठा दी है। यहां सवाल यह उठ रहा है कि जब प्रारंभिक जांच में ही बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ में आ गई थी, तो फिर मामले को हल्के में क्यों लिया गया। जब किसी प्रकरण की प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो उस पर हमेशा ही उच्च स्तरीय जांच बिठाई जाती है। जांच का फलक व्यापक हो सके और निचले स्तर के अधिकारी जांच को प्रभावित न कर सकें। इस प्रकरण में इसके उलट हुआ। विडंबना यह कि जांच वही कर रहे हैं, जिन्होंने जांच एजेंसियों के लिए टेंडर आमंत्रित किए और जांच सुनिश्चित करने तथा इस पर नजर रखने के लिए मानक बनाए।

कुंभ के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 22 निजी लैब को जांच के लिए अनुबंधित किया था। इनमें से नौ लैब को हरिद्वार में कुंभ मेला क्षेत्र में जांच की जिम्मेदारी दी गई। इसमें प्रारंभिक तौर पर दो लैब की गड़बड़ी सामने आई है। इनमें एक लैब हरियाणा के हिसार की तो दूसरी दिल्ली की है। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि इन लैब ने दूसरे राज्यों के यात्रियों की जांच के नाम पर खूब गड़बड़ी की। परत दर परत गड़बड़ी सामने आने पर अब सरकार ने भी गंभीर रुख अपनाया है।

सुबोध उनियाल (शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार) का कहना है कि राज्य सरकार कोरोना सैंपलिंग में गड़बड़ी के इस मामले में पूरी तरह गंभीर है। इसी कारण सरकार ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर सरकार किसी भी तरह की जांच को तैयार है।

अमित नेगी (सचिव स्वास्थ्य, उत्तराखंड शासन) का कहना है कि प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर विस्तृत जांच कराने के लिए जिलाधिकारी को जांच सौंपी गई है। जांच सीडीओ कर रहे हैं। इनकी टेंडर प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!