Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम पंचायत चामासारी में किया विकास योजनाओं का शिलान्यास, कहा – ‘वह वोट की राजनीति में नहीं विकास की राजनीति में विश्वास करते हैं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2021, गुरुवार, मसूरी। कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि वह वोट की राजनीति में नहीं, विकास की राजनीति में विश्वास करते हैं। वह आलोचकों को जवाब फेसबुक पर नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्य करके देते हैं। यह बात उन्होंने मसूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत चामासारी में विकास योजनाओं के शिलान्यास के मौके पर कही। बुधवार को काबीना मंत्री ने मसूरी विधानसभा की ग्राम पंचायत चामासारी में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत दबियाना से दड़बड़ा तक 49.27 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क व जल जीवन मिशन के अंतर्गत 97.69 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बसवाल गांव-चामासारी पेयजल योजना का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने चमासारी में सामुदायिक भवन व खेतवाला में पंचायत घर बनवाने की भी घोषणा की। काबीना मंत्री जोशी ने कहा कि बालरेगंज-चामासारी मोटर मार्ग, क्यारा-धनोल्टी मोटर मार्ग व मसराना-मोटीधार मोटर मार्ग के लिए जमीन हस्तांतरण की कार्यवाही पूरी हो चुकी है और इसके एवज में प्रतिपूर्ति वनीकरण के लिए जमीन मिल गई है।

उन्होंने कहा कि सड़कें स्वीकृत करवाने भर से सड़कें नहीं बन जाती है, वरन निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी व फालोअप के साथ तकनीकी पहलुओं पर भी काम करना होता है। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, मंडल महामंत्री नारायण सिंह राणा, ग्राम प्रधान नरेंद्र मेलवान, मीला राणा, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, बीडीओ बीएस रावत, पेयजल ईई एचसी जोशी व लोनिवि के ईई डीसी नौटियाल आदि मौजूद रहे।

[box type=”shadow” ]काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की पेयजल व सीवरेज समस्याओं के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बुधवार को उन्होंने विधानसभा कक्ष में पेयजल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजेंद्रनगर में पेयजल की समस्या का सामना कर रहे आमजन को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए तत्काल ट्यूबवेल लगाने को कहा। इस संबंध में पेयजल निगम के अधिकारियों ने बताया कि पुरानी लाइन से वर्तमान समय में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके समाधान को 25 जून से ट्यूबवेल निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा। काबीना मंत्री जोशी ने कहा कि वहां पर पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!